फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of two akhadas of Aman Vihar created ruckus in Nangloi

Delhi: अमन विहार के दो अखाड़ों के लोगों ने किया था नांगलोई में बवाल, एक और आरोपी गिरफ्तार; अब तक सात पकड़े

Tue, 08 Aug 2023 12:52 PM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:52 PM IST
सार

बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आमिर की गिरफ्तारी के साथ ही नांगलोई बवाल मामले में कुल सात गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी साहिल सलमानी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। गिरफ्तार आमिर उर्फ हड्डी साहिल का चचेरा भाई है।

विज्ञापन
People of two akhadas of Aman Vihar created ruckus in Nangloi
नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमन विहार में स्थित दो अखाड़ों के लोगों ने मुहर्रम वाले दिन नांगलोई में बवाल किया था। अमन विहार में स्थित अखाड़ा हजरत अली व बाबर का अखाड़ा के लोगों को त्योहार वाले दिन नांगलोई आने के अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद ये लोग मुहर्रम वाले दिन नांगलोई पहुंच गए और उन्हें पत्थरबाजी, तोड़-फोड़ व हंगामा किया। ये खुलासा हजरत अली अखाड़े के गिरफ्तार सदस्य अजीम ने किया है। वह मामले में दूसरे नंबर का आरोपी है। इसके अलावा नांगलोई पुलिस ने इस मामले में रविवार को एक और आरोपी आमिर उर्फ हड्डी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आमिर की गिरफ्तारी के साथ ही नांगलोई बवाल मामले में कुल सात गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी साहिल सलमानी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। गिरफ्तार आमिर उर्फ हड्डी साहिल का चचेरा भाई है। सीसीटीवी फुटेज से पता लग रहा है कि आमिर ने बवाल के दौरान हाथ में बड़ा वाला डंडा ले रखा है। वह भीड़ को उकसाता हुआ भी नजर आ रहा है। आमिर के खिलाफ लूटपाट का एक मामला दर्ज है। वहीं, साहिल के खिलाफ लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। आमिर ने बताया कि मुहर्रम के दौरान उसके घरवाले शरबत पिला रहे थे। जब उसने झगड़ा होते देखा तो उसने साहिल के साथ मिलकर पत्थर फेंके। लोगों को बवाल के लिए उकसाया।
विज्ञापन


मिल्लू खान है बवाल का मुख्य आरोपी
बाहरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हजरत अली अखाड़े को चलाने वाला मिल्लू खान मुख्य आरोपी है। वह अभी फरार है। दूसरा मुख्य आरोपी अजीम है। वह मिल्लू खान का शार्गिद है। मुख्य आरोपी ने बवाल करने के लिए कुछ दिन पहले ही साजिश रच ली थी। उनके मुहर्रम को नांगलोई जाने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद वह बिना अनुमति के मुहर्रम को नांगलोई इलाके में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तरह की टी-शर्ट छपवाईं
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि हजरत अली व बाबर के अखाड़े दोनों अखाड़ों के लोगों ने सफेद व काले रंग की दो रंग की टी-शर्ट छपवाई। इन पर तलवार प्रिंट करवाया और उर्दू में कुछ लिखवाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बवाल के लिए अलग से लड़ाके तैयार व भर्ती किए गए। पत्थर फेंकने वाले अलग से तैयार किए गए।


30 से 35 आरोपियों की पहचान हुई
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नांगलोई बवाल के 30 से 35 आरोपियों की पहचान हो गई है। सीसीटीवी कैमरों व वायरल वीडियो ने आरोपियों की पहचान हुई है। बाकी आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। इन आरोपियों में से अभी तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बाहरी जिले की 12 से ज्यादा टीमें दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा में दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपी मिल्लू खान को गिरफ्त में आने के बाद ही पूरी साजिश का खुलासा हो सके।

अभी तक गिरफ्तार आरोपी
साहिल सलमानी ( 25 ), असलम कुरेशी (37), समीर उर्फ चोटी ( 23), साहिल खान (21), अजीम ( 23 ) और सोहैब ( 23) व आमिर उर्फ हड्डी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed