फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "People have no money to relieve but getting on Adani favor '

'जनता को राहत देने के लिए नहीं हैं पैसे लेकिन अडानी पर हो रही मेहरबानी' 

Sun, 03 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
"People have no money to relieve but getting on Adani favor '
पीएम मोदी - फोटो : gettyimages

अडानी समूह पर लगे 200 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि को माफ करने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार से पूछा है कि आखिर किस नियम के तहत उन्हें यह राहत दी गई।

विज्ञापन


आप का कहना है कि केंद्र सरकार के पास जनता को राहत देने के लिए पैसे नहीं है लेकिन अडानी समूह पर मेहरबानी की जा रही है। इस मुद्दे पर आप नेता आशी खेतान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में किसान बदहाल स्थिति में है और आत्महत्या कर रहा है,  लेकिन मोदी के पास किसानों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। 
विज्ञापन


दाल की कीमतें 200 रुपये के पार पहुंच गई है, सरकार उससे राहत नहीं दिला पा रही है। आम जनता को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने के लिए मोदी  के पास पैसे नहीं हैं, लेकिन गौतम अडानी के 200 करोड़ रुपये माफ करने के लिए सरकारी खजाने को तुरंत तैयार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर ही अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड सेज पर 200 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था।

'अडानी और मोदी के रिश्ते जगजाहिर है'

"People have no money to relieve but getting on Adani favor '
आप नेता - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने पाया था कि गुजरात की कोस्टल लाइन पर अडानी की कंपनियों  ने नुकसान किया था लेकिन केंद्र सरकार ने सितंबर 2015 में बिना किसी आधार के 200 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि माफ कर दी। 

खेतान यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अडानी और मोदी के रिश्ते जगजाहिर है। गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 15,946 एकड़ जमीन एक रुपये से 32 रुपये प्रति वर्गमीटर मीटर के हिसाब से अडानी को दी थी। 

देश जानना चाहता है कि मोदी सरकार अडानी पर क्यों मेहरबान है। हर विदेश यात्रा पर मोदी के साथ गौतम अडानी क्यों जाते हैं। दो साल में अडानी समूह के शेयर में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कहीं ऐसा तो नहीं कि लोकसभा चुनाव में जो कथित 20 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए, अब मोदी उस रकम को सरकारी खजाने से वापस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed