{"_id":"579c550e4f1c1b1c1521ec2e","slug":"people-family-attack-on-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के परिजनों ने किया पुलिस पर हमला, चेन भी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के परिजनों ने किया पुलिस पर हमला, चेन भी छीनी
ब्यूरो अमर उजाला ,नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
मुंबई पोलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में पशु तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई धौज पुलिस चौकी की टीम पर आरोपी के परिवार वालों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने एक सिपाही के गले की चेन भी झपट ली।
विज्ञापन
सिपाही की शिकायत पर धौज चौकी में दो महिलाओं सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। धौज चौकी क्षेत्र में रहने वाले नसीम के खिलाफ कुछ दिन पहले सेक्टर 55 थाने में पशु तस्करी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मुखबिर ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी कि आरोपी नसीम घर आया हुआ है। इस पर टीम उसे हिरासत में लेने के लिए घर पहुंची। पुलिस की टीम को आया देख नसीम, मुल्ला और सलीम के परिवार वालों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान दो-तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए जबकि सिपाही सोनू के गले में पड़ी सोने की चेन गायब हो गई। धौज चौकी इंचार्ज पीएसआई सत्यनारायण ने बताया कि सोनू की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।