{"_id":"56f287db4f1c1b033ff14d24","slug":"people-enjoy-the-holi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब हुआ होलिका पूजन, होली मिलन समारोह में झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब हुआ होलिका पूजन, होली मिलन समारोह में झूमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 24 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
होलिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों, कार्यालयों और संस्थाओं में होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। इनमें होली खेले रघुवीरा अवध में...आज बिरज में होली रे रसिया... जैसे गीतों पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन
अधिकांश जगह लोगों ने फूलों की होली खेली और चंदन लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। सरकारी कार्यालयों और फैक्ट्रियों में छुट्टी जैसा माहौल रहा। अधिकांश कर्मचारी व अधिकारी छुट्टी पर रहे।
विज्ञापन
सुबह से ही जगह-जगह पर होलिका सजा दी गई थी, जहां जाकर महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका स्थल पर महिलाओं ने नाचगाना भी किया। विभिन्न आरडब्ल्यूए और संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक मनाए गए। अशोका एंक्लेव स्थित कनिष्का रेजीडेसी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्रज के गीतों पर रेजीडेंसी के लोग जमकर थिरके। एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाकर बधाई दी। सेक्टर-21 स्थित सामुदायिक भवन में आरडब्ल्यूए की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके बाद शाम से ही देर रात होलिका दहन तक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।
दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
फरीदाबाद। प्रोत्साहन मंच की ओर से ग्रीन फील्ड में होली महोत्सव व सांस्कृतिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 21 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की।
जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन बांटी गई। इस मौके पर साहित्य कला परिषद के लोक कलाकारों ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस मौके पर सांसद शरद त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बृज किशोर त्रिपाठी, अभय सिन्हा, बीपी सिंह, आरएन सिंह, उमेश ठाकुर, राजकिशोर सिंह, अजय शंकर, श्रवण लाला आदि मौजूद रहे।
प्रदूषण रहित होलिका दहन
ऐतमादपुर गांव में पहली बार प्रदूषण रहित होलिका दहन किया गया। बुधवार की सुबह गांव की महिलाओं ने विधिवत होलिका पूजन किया। इसके बाद देर रात मुहूर्त अनुसार होलिका दहन किया गया।
इसमें घी, कपूर, लौंग, सहित हवन सामग्री डाली गई। आयोजक उद्दीत नारायण बैंसला ने बताया कि इस तरह की होली मनाने के लिए लोगों को पिछले एक महीने से पोस्टर, पंप्लेट आदि से जागरूक किया जा रहा था।
यही वजह है कि ऐतमादपुर व भारत कॉलोनी में प्रदूषण रहित होली मनाई गई। वहीं शहर में बढ़ते प्रदूषण से फैल रही बीमारियों के दहन के लिए सेक्टर- 21 सी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने स्वच्छ वातावरण की योजना बनाई।