{"_id":"58286ad64f1c1ba16fb3b8bf","slug":"people-demand-pm-for-surgical-strike-against-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जी, प्रदूषण पर भी करें सर्जिकल स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जी, प्रदूषण पर भी करें सर्जिकल स्ट्राइक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में 'स्मॉग’ और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ अब लोग एकजुट हो रहे हैं। द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास गार्डन एस्टेट में रविवार को अलग-अलग आरडब्ल्यूए के लोगों ने बैठक कर प्रदूषण के खिलाफ जंग शुरू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी एक मांग पत्र तैयार किया है। जिसे जल्द ही उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश के जरिये हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्य सचिव डीएस ढेसी समेत को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में शामिल आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का जो स्तर है, उसके खिलाफ भी प्रधानमंत्री को सर्जिकल स्ट्राइक छेडने की जरुरत है, ताकि लोगों को साफ अबोहवा मिल सके। फेसबुक पर %पीपुल्स अगेंस्ट एयर पॉल्यूशन’ और 'स्टैम्प आउट गार्बेज बर्निंग’ नाम से पेज बनाकर एकजुट करने वाली रुचिक सेठी ने साइबर सिटी की आबोहवा और यहां से निकलने वाले कूड़ा कचरा व निस्तारण के बारे में बताया।
विज्ञापन
बैठक में शामिल लोगों का कहना है कि स्मॉग और प्रदूषण का ग्राफ कम नहीं होने के कारण साइबर सिटी में %पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी’ जैसे हालत हो गए थे। अब नहीं जागे तो कब जागेंगे। कूड़े को जलाने और प्रदूषण रोकने में नाकाम प्रशासन के खिलाफ लोगों में गुस्सा फूट रहा है। करीब 1800 लोगों ने हस्ताक्षर कर मांग पत्र तैयार किया है। इस सप्ताह उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश को दिया जाएगा।
डीएलएफ-1 एचएनबी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष परिमल बर्धन का कहना है कि कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाते हुए धारा-144 लगा दी गई, लेकिन नियम का पालन नहीं हुआ। इसके कई सबूत दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं के बराबर है। ऐसे में अब आंदोलन का रास्ता ही बचा है। इस बैठक में कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद थे।