फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pending Pandher's bail, plea hearing again.

अटकी पंधेर की जमानत, अर्जी पर दोबारा होगी सुनवाई

Thu, 11 Sep 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Sep 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pending Pandher's bail, plea hearing again.

निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर की रिहाई एक बार फिर अटक गई है। हाईकोर्ट से मिली पांच मामलों में जमानत में से एक में 120बी की धारा नहीं चढ़ने से यह हालात बने। जमानत अर्जी पर करेक्शन के लिए पंधेर के परिजन हाईकोर्ट भी गए, मगर राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब पंधेर के परिजनों ने इस मामले में दोबारा से गाजियाबाद स्थित सीबीआई विशेष कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 सितंबर नियत की है।
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व निठारी कांड के पांच मामलों में आरोपी रहे कोठी संख्या डी-5 और सुरेंद्र कोली के मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट से पांचों मामलों में जमानत मिलने के बाद पंधेर के परिजनों ने सीबीआई विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता की कोर्ट में बेलबांड पेश किए थे। बेलबांड के सत्यापन में ही कई दिन गुजर जाने के बाद कोर्ट ने पंधेर के रिहाई परवाने जारी किए। इनमें से एक परवाना जेल से यह कहते हुए लौटा दिया गया कि उसमें धाराएं कम हैं।

करेक्शन कराने के लिए पंधेर के परिजन दोबारा हाईकोर्ट पहुंचे, मगर कोई राहत नहीं मिली। पता चला है कि इस मामले में सीबीआई कोर्ट से जो जमानत अर्जी खारिज हुई थी, उसमें भी उक्त धारा का जिक्र नहीं था। बृहस्पतिवार को पंधेर के अधिवक्ता ने दोबारा से सीबीआई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की।

कोर्ट में नहीं पेश किया गया कोली

बृहस्पतिवार को निठारी कांड केआरोपी सुरेंद्र कोली की एक मामले में सुनवाई होनी थी, मगर जेल प्रशासन द्वारा उसे कोर्ट में पेश ही नहीं किया गया। सुनवाई के लिए अब 30 सितंबर की तारीख नियत है।


बता दें कि निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का डेथ वारंट जारी होने के बाद उसे डासना से मेरठ जेल शिफ्ट कर दिया गया था। कोली की फांसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed