फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PCR personnels helped many pregnant women to reach hospitals amid lockdown

दिल्ली: 24 घंटे में पीसीआर ने 13 गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल

Wed, 29 Apr 2020 03:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Apr 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
PCR personnels helped many pregnant women to reach hospitals amid lockdown
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने पिछले 24 घंटे में 13 गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाया है। लॉकडाउन के बाद से पीसीआर कर्मी अब तक 776 महिलाओं को अस्पताल पहुंचा चुके हैं। 

विज्ञापन


पीसीआर पुलिस उपायुक्त शरत कुमार सिन्हा ने बताया कि लॉकडाउन में सार्वजनिक वाहनों के अभाव और निजी वाहनों पर प्रतिबंध के कारण महिलाओं को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल रहीं हैं। इन हालात में पीसीआर ने सूचना मिलने के बाद इन महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया है। 
विज्ञापन


पीसीआर को दक्षिण दिल्ली से छह, दक्षिण पूर्वी जिले से तीन, उत्त्तरी, द्वारका, पूर्वी और बाहरी दिल्ली से एक-एक कॉल आए। ये सभी कॉल रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 3000 पार कर गई है। दिल्ली के सभी जिले कोरोना से संक्रमित हैं। अब तक कुल 99 कंटोनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं।

पशु चिकित्सकों, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन को काम की छूट
वहीं मंगलवार को दिल्ली सरकार ने पशु चिकित्सकों, प्लम्बरों और इलेक्ट्रीशियनों पर से प्रतिबंध हटा लिया। यह प्रतिबंध राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन के लिए लगाया गया था। 


सात सूत्री आदेश में दिल्ली सरकार की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अंतरराज्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों को भी दिल्ली में प्रवेश करने की छूट दे दी है। यह राहत दिल्ली में बुधवार से शुरू होगी।

केंद्र सरकार ने इन गतिविधियों को पहले ही शुरू करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने 27 अप्रैल तक इस बारे में विचार करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed