फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PC Chacko statement on sheila dikshit death

शीला दीक्षित की असामयिक मौत पर चाको की सफाई, कहा- मैं नहीं जिम्मेदार

Fri, 26 Jul 2019 10:25 PM IST
शाहरुख खान शशिधर पाठक, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
PC Chacko statement on sheila dikshit death
फाइल फोटो
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मौत का गम दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पर भारी पड़ रहा है। शीला दीक्षित की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के चलते 20 जुलाई को 2019 हो गई थी। कहा जाता है कि शीला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पीसी चाको के व्यवहार से भारी मानसिक तनाव में थी। 
विज्ञापन


शीला को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन का व्यवहार भी तंग कर रहा था। इसको लेकर शीला दीक्षित ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी। इस पर गुरुवार को संसद भवन परिसर में दिल्ली के प्रभारी महासचिव पीसी चाको ने सफाई दी है।
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में चाको ने कहा

दिल्ली के प्रभारी महासचिव पीसी चाको संसद भवन के मुख्य द्वार से बाहर निकल रहे थे। शीला दीक्षित की अचानक मृत्यु के बारे में और कारणों की तरफ ध्यान ले जाने पर पीसी चाको हडबड़ा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाको से यह पूछने पर कि क्या शीला दीक्षित के कदम उठाने के ठीक अगले दिन आपके द्वारा उनके निर्णय को निरस्त कर देना, क्या सही कहा जाएगा तो पीसी चाको ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। 

चाको ने कहा कि एक प्रभारी महासचिव को जो करना चाहिए उन्होंने वही किया है। राजनीति में अपना धर्म निभाया है। चाको से शीला दीक्षित द्वारा यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को लिखे पत्र के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें वह क्या कर सकते हैं? 

चाको ने कहा कि यह पत्र किसने लीक किया? आप बताइए क्या ऐसा होना चाहिए? एक नेता द्वारा दूसरे नेता को लिखा पत्र लीक होने का क्या मतलब है? चाको से सवाल हुआ कि वह शीला की अचानक मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना देंगे तो इसके जवाब में कांग्रेस महासचिव ने कोई जवाब नहीं दिया और चले गए। इस मुद्दे पर बातचीत करते समय चाको काफी असहज से दिखाई दे रहे थे।

क्या है मामला

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का 20 जुलाई को हृदयाघात से मृत्यु हो गई थी। कहा जाता है कि शीला भारी तनाव में थीं। उनके तनाव का एक कारण दिल्ली प्रदेश के प्रभारी महासचिव पीसी चाको और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को भी माना जा रहा है।

यह चर्चा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की जुबान पर है। शीला दीक्षित ने इस संबंध में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अजय माकन पर आरोप लगाया था कि वह कांग्रेस महासचिव पीसी चाको को लगातार भ्रमित कर रहे हैं। 

इससे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को खड़ा करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। शीला दीक्षित ने इस संदर्भ में सोनिया गांधी से जांच कराकर सच का पता लगाने का आग्रह भी किया था। 

इस चर्चा से न केवल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस दो-चार हो रही है, बल्कि शीला दीक्षित के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी काफी आहत हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इसके बाबत अभी कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed