पेटीएम फिरौती कांडः देवेंद्र से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, दो और कर्मचारियों के नाम आए सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम फिरौती कांड में दिन ब दिन नए मोड़ आते जा रहे हैं। अब इस मामले में चार नामजद आरोपियों के अलावा कंपनी के ही दो अन्य कर्मचारियों का नाम भी सामने आ रहा है जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि इन दो शख्स ने डाटा चोरी में देवेंद्र और सोनिया धवन की मदद की। पुलिस अब इनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में जुटी है जिससे इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सके।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि यह मामला जितना आसान दिख रहा है उतना ही पेचीदा है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। उनका कहना है कि सोनिया और देवेंद्र ने विजय शेखर का पर्सनल डाटा अपने आईफोन और हार्डडिस्क के जरिए चोरी किया था। यह करने में दोनों को 1 माह का समय लगा।
एसएसपी शर्मा का कहना है कि एक दिन देवेंद्र को डाटा चुराते वक्त कंपनी के ही दो कर्मचारियों ने पकड़ लिया था। तब देवेंद्र ने दोनों से कहा कि ये बात किसी को न बताएं। यही नहीं देवेंद्र ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो नौकरी से निकलवा देंगे।
पुलिस के अनुसार यह बात जब देवेंद्र ने सोनिया को बताई तो वह घबरा गई। सोनिया उन दोनों कर्मचारियों से मिली और उन्हें बड़ी रकम देने का लालच भी दिया। पुलिस ने बताया कि यह सारा खुलासा देवेंद्र ने पूछताछ के दौरान किया है। हालांकि इन दोनों कर्मचारियों के नाम देवेंद्र ने पुलिस को नहीं बताए हैं।
एसएसपी ने ये भी कहा कि ये दोनों फिरौती मांगने में शामिल हैं या नहीं ये बात अभी पता नहीं चल सकी है। इन दोनों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। हालांकि यह पता चल चुका है कि सोनिया और देवेंद्र की इन दो कर्मचारियों से फोन पर बात होती थी।