फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patparganj Assembly Elections 2020 voting updates Manish Sisodia AAP vs Ravindra Negi BJP

Delhi Election 2020: आखिरकार जीते सिसोदिया, भाजपा प्रत्याशी को कांटे की टक्कर में हराया

Tue, 11 Feb 2020 02:58 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 11 Feb 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Patparganj Assembly Elections 2020 voting updates Manish Sisodia AAP vs Ravindra Negi BJP
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर के बाद मनीष सिसोदिया ने जीत हासिल की है। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होते ही तेजी से आप के मनीष सिसोदिया ने बढ़त हासिल की और लगातार कई घंटों तक आगे रहे।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने 59,589 वोटों के साथ पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। वहीं उनके खिलाफ भाजपा की ओर से खड़े रविंद्र सिंह नेगी को 57516 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 2332 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


कुछ देर पहले तक सिसोदिया करीब 1400 वोटों से पीछे चल रहे थे। इस दौरान यहां भाजपा और आप के बीच बिल्कुल कांटे की टक्कर चल रही थी। 11वें राउंड की गिनती के बाद सिसोदिया 556 वोटों से आगे निकले और अंतत: जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हालांकि इससे पहले गिनती शुरू होते ही एक बार सिसोदिया 78 वोटों से पिछड़ गए थे, लेकिन तुरंत ही दोबारा बढ़त बन गई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज विधानसभा से मनीष सिसोदिया ने करीब 28000 वोटों के अंतर से मानक जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed