फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patients will get deep oscillation therapy facility in RML

Delhi NCR News: आरएमएल में मरीजों को मिलेगी डीप ऑसिलेशन थेरेपी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
आठ सितंबर को सुविधा का किया जाएगा शुभारंभअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुजुर्गों के लिए स्पेशल ओपीडी लगी। साथ ही शारीरिक मुद्रा को लेकर स्क्रीनिंग की गई। वहीं आठ सितंबर को रोबोटिक स्कैनिंग लेजर और डीप ऑसिलेशन थेरेपी का शुभारंभ अस्पताल में किया जाएगा।

अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग प्रमुख डॉ. पूजा सेठी ने बताया कि तीन और चार सितंबर को आयोजित स्पेशल ओपीडी में 106 बुजुर्ग उपचार के लिए पहुंचे। बुजुर्गों की हड्डी का मूल्यांकन किया गया। साथ ही उनके शारीरिक मुद्रा की स्क्रीनिंग हुई। इसमें यह देखा गया है कि उनके शरीर की हड्डियां कितना झुक और कमजोर हो गई हैं।
विज्ञापन


अस्पताल मरीजों की सुविधा के लिए रोबोटिक स्कैनिंग लेजर और डीप ऑसिलेशन थेरेपी की शुरुआत करने जा रहा है। रोबोटिक स्कैनिंग लेजर में लाइट का उपयोग करके शरीर के दर्द वाले हिस्सों को लक्षित किया जाता है। लेजर की मदद से उपचार किया जाता है। पहले कम वाट क्षमता वाली यह व्यवस्था थी। जिसे अब बढ़ाकर 20 वाट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेजर तकनीक की मदद से पूरे शरीर के दर्द वाले हिस्सों की पहचान कर सकेंगे। वहीं मरीजों के लिए पहली बार डीप ऑसिलेशन थेरेपी की सुविधा की भी शुरुआत करेंगे। थेरेपी की इस प्रक्रिया में सेल को वाइब्रेट कर सूजन को कम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed