फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patient apendix vein blast due to carelessness of doctors

डॉक्टरों की लापरवाही से फटी अपेंडिक्स की नस

Sat, 15 Mar 2014 11:24 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Mar 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
Patient apendix vein blast due to carelessness of doctors

ग्रेटर नोएडा में चिकित्सक की लापरवाही से ऑपरेशन थियेटर में मरीज की अपेंडिक्स की नस फटने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सादौपुर गांव के विकास ने बताया कि 10 मार्च को सुबह आठ बजे गांव के ही संजय को पेट में दर्द की शिकायत पर दादरी के मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मरीज को दवा का इंजेक्शन दिया गया। 11 मार्च को डॉक्टरों ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने की सलाह मरीज के परिजनों को दी और ऑपरेशन के लिए 55 हजार रुपये जमा करा लिए। दोपहर में संजय को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यह जानकर दोस्ती से नफरत करने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बाद परिजनों को बताया गया कि ऑपरेशन हो गया है और मरीज को वार्ड में लाया जा रहा है। इसके एक घंटे बाद भी जब संजय को वार्ड नहीं लाया गया तो परिजन ऑपरेशन थियेटर में घुस गए। उन्होंने देखा कि संजय दर्द से चिल्ला रहा था और पेशाब के रास्ते से खून बह रहा था।

उस समय मरीज के पास कोई भी चिकित्सक, नर्स या कर्मचारी मौजूद नहीं था। आरोप है कि जब परिजनों ने मरीज को वहां से ले जाने और रुपये वापस मांगे तो अस्पताल के कर्मचारी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए।


यह भी पढ़ें: अमीरजादे ने चढ़ाई 6 लोगों पर मर्सडीज

इसके बाद परिजन संजय को प्राइवेट एंबुलेंस से कोलंबिया अस्पताल (गाजियाबाद) ले गए। वहां पर उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दिन में 12 बजे संजय के पेट में अपेंडिक्स की नस फट गई थी। दवा की अधिक डोज देने व डॉक्टरों की लापरवाही के कारण नस फटी।

मरीज की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बादलपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर अस्पताल प्रबंधक व चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने जांच की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed