फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers will now be able to take metro tickets from IRCTC platform

घुमक्कड़ों के लिए काम की खबर: यात्री अब IRCTC प्लेटफार्म से ले सकेंगे मेट्रो टिकट, जानें क्या है तैयारी

Mon, 14 Aug 2023 08:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Aug 2023 08:06 PM IST
सार

ये डीएमआरसी टिकट भारतीय रेलवे की अग्रिम आरक्षण अवधि के अनुरूप आरक्षित किए जा सकते हैं। इन सेवाओं को एकीकृत करके यात्री अब आसानी से एक ही बार में अपनी पूरी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Passengers will now be able to take metro tickets from IRCTC platform
यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो व भारतीय रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर अब आसान होगा। यात्री अब आईआरसीटीसी के प्लेटफार्म से मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं। इसे ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल के तहत यात्री आईआरसीटीसी के माध्यम से डीएमआरसी सेवाओं की क्यूआर कोड-आधारित टिकट ले सकते हैं। इससे यात्रियों को दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर जाकर लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाएगा और समय की भी बचत होगी। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सुगम यात्रा के लिए टिकट प्रणाली को आसान बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन

इसे यात्रियों के लिए सुविधा और यात्रा में आसानी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस साझेदारी के तहत जो यात्री रेलवे, हवाई यात्रा या बसों के लिए आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, उन्हें अब डीएमआरसी क्यूआर कोड आधारित टिकटों को निर्बाध रूप से आरक्षित करने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये डीएमआरसी टिकट भारतीय रेलवे की अग्रिम आरक्षण अवधि के अनुरूप आरक्षित किए जा सकते हैं। इन सेवाओं को एकीकृत करके यात्री अब आसानी से एक ही बार में अपनी पूरी यात्रा की योजना बना सकते हैं। डीएमआरसी क्यूआर कोड-आधारित टिकट निर्बाध रूप से तैयार किया जाएगा और आईआरसीटीसी की इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची (ईआरएस) पर मुद्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन

इसके लिए केवल पांच रुपये का मामूली प्लेटफार्म शुल्क लगेगा। इस रणनीतिक एकीकरण का उद्देश्य यात्रा के अनुभवों को सुव्यवस्थित करना, यात्रियों को लंबी कतारें झेलने की आवश्यकता को समाप्त करना और समय की बचत करना है। इस समझौता ज्ञापन में आईआरसीटीसी की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीमा कुमार ने जोर देकर कहा कि ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल दिल्ली क्षेत्र में यात्रियों के लिए टिकट प्रक्रिया को सरल बनाने और समग्र यात्रा अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता है। डीएमआरसी के एमडी डॉ. विकास कुमार ने कहा कि आईआरसीटीसी के साथ डीएमआरसी यात्रियों को एकीकृत और निर्बाध परिवहन समाधान प्रदान करने के मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed