फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers were troubled for five and a half hours on the Magenta Line a part of the track was filled with wat

Delhi Metro: मजेंटा लाइन पर साढ़े पांच घंटे तक परेशान रहे यात्री, ट्रैक के एक हिस्से में भर गया था पानी

Tue, 04 Jul 2023 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 10:35 PM IST
सार

मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण कुछ लोग बाहर निकल गए। कुछ लोगों को ज्यादा पैसे देकर ऑटो या अन्य साधन से गंतव्य तक जाना पड़ा। 

विज्ञापन
Passengers were troubled for five and a half hours on the Magenta Line a part of the track was filled with wat
मेट्रो के फर्श पर पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजेंटा लाइन के एक ट्रैक पर पानी भरने से व्यस्त समय में मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक तक मेट्रो सवा प्रभावित रहने से हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों को मेट्रो के लिए स्टेशन पर आधे से पौने घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि काफी लोगों ने परेशान होकर बीच रास्ते में ही मेट्रो छोड़ दी।

विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि इस लाइन पर डाबड़ी मोड़ से जनकपुरी के बीच ट्रैक के एक हिस्से में पानी भर गया था जिससे भूमिगत रूट पर दिक्कत आई। यह लाइन जनकपुरी वेस्ट को सीधे नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से जोड़ती है। एक यात्री ने बताया कि सुबह अचानक मेट्रो सेवा बंद होने का पता चला। एक ट्रैक पर मेट्रो चलने के कारण यात्रियों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण कुछ लोग बाहर निकल गए। कुछ लोगों को ज्यादा पैसे देकर ऑटो या अन्य साधन से गंतव्य तक जाना पड़ा। वहीं, घटना के संबंध में दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी कि सुबह साढ़े दस बजे जनकपुरी पश्चिम से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक सेवाएं बाधित हुईं। रूट पर आई समस्या को दूर करने के लिए इन स्टेशनों के बीच एक ट्रैक पर ट्रेनें चलाईं गईं।

विज्ञापन

मेट्रो में चले थप्पड़
दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक लड़की सभी के सामने लड़के को जोर से थप्पड़ मार रही है। लड़के को काफी डांट भी रही है। जबकि लड़का चुपचाप शांत खड़ा दिख रहा है। वीडियो किस दिन और कौन से मेट्रो स्टेशन का है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री तमाशबीन बनकर सिर्फ दोनों को देख रहे हैं।

मेट्रो में बहा पानी
दिल्ली मेट्रो के एक कोच में पानी बहने का फोटो वायरल हो रहा है। मेट्रो के एक यात्री ने दिल्ली मेट्रो को फोटो ट्वीट कर सवाल किया है कि यह कैसी सेवा है। वहीं, इस फोटो पर संज्ञान लेकर दिल्ली मेट्रो से उक्त जगह की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed