फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers narrated their ordeal who going Ayodhya to Delhi from Indigo flight

Indigo: 'बहुत कम ईंधन बचा था', फ्लाइट को डायवर्ट कर उतारा नीचे, यात्री बोले- इंडिगो ने एसओपी का किया उल्लंघन

Mon, 15 Apr 2024 02:38 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 15 Apr 2024 02:38 PM IST
सार

अयोध्या से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को ईंधन खत्म होने की वजह से चंडीगढ़ की तरफ डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कष्ट को साझा किया है।
 

विज्ञापन
Passengers narrated their ordeal who going Ayodhya to Delhi from Indigo flight
हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 अप्रैल को अयोध्या से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को ईंधन खत्म होने की वजह से चंडीगढ़ की तरफ डायवर्ट कर दी गई थी। बहुत कम बचे ईंधन के साथ फ्लाइट को नीचे उतारा गया है। इस दौरान यात्रियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक यात्री ने अपने कष्ट को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। 

विज्ञापन


यात्री ने कहा, 13 अप्रैल को अयोध्या से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान को बंद कर दिया गया था। इसके बाद उसे चंडीगढ़ डायवर्ड किया गया। बाद में बमुश्किल बचे ईंधन के साथ फ्लाइट को नीचे उतारा गया। इस घटना ने सुरक्षा व्यस्था पर सवाल खड़े किए हैं। यात्रियों और एक रिटायर्ड पायलट ने आरोप लगाया कि इंडिगो ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


वहीं, इंडिगो प्रवक्ता ने कहा, '13 अप्रैल को अयोध्या और दिल्ली के बीच चलने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 2702 को दिल्ली में खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया था। कैप्टन ने एक गो-अराउंड क्रियान्वित किया, जो मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप है। यह बिल्कुल सुरक्षित युद्धाभ्यास है। नियमों के अनुसार, विमान को वैकल्पिक हवाई अड्डे पर ले जाने के लिए हर समय पर्याप्त ईंधन था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed