{"_id":"111c673d7909b6a425997f93a92d15b3","slug":"passenger-died-after-falling-from-a-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, नहीं हुई पहचान
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असावटी व बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच जाजरू फाटक के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी के मुताबिक उसके पास से बरामद टिकट नागपुर से खरीदे गए हैं। घटना रविवार शाम की है।
जानकारी के अनुसार जीआरपी को सूचना मिली कि जाजरू फाटक के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी उम्र करीब उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है, उसके दाएं हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में सावन लिखा हुआ है, जबकि हिंदी में वर्षा, राजेश व संजना लिखा है।
विज्ञापन
मृतक के पास से जीआरपी ने नागपुर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक का टिकट बरामद किया है। टिकट सात नवंबर को 12:53 बजे नागपुर से खरीदा गया है।
जीआरपी का मामना है कि यात्री गेट पर बैठकर सफर कर रहा होगा और झटका लगने से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन