फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Party Headquarters Delhi: Conch sound of victory in BJP

Party Headquarters Delhi : भाजपा में जीत का शंखनाद, आप मुख्यालय में सन्नाटा; दिल्ली में कांग्रेसी गदगद

Wed, 05 Jun 2024 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 03:56 AM IST
सार

रुझानों में बढ़त देख भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता गया। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते-थिरकते दिखे।

विज्ञापन
Party Headquarters Delhi: Conch sound of victory in BJP
जीत का उत्साह.. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के रुझान और नतीजे आने के बाद डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय में शंखनाद शुरु हो गया। रुझानों में बढ़त देख भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता गया। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते-थिरकते दिखे। दोपहर 12 बजे के करीब जब जीत स्पष्ट होने लगी तो वैसे ही कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। जश्न को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता अलग-अलग अंदाज में यहां पहुंचते नजर आए। कोई साइकिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट, तो कोई मोदी की ड्रेस में व कुछ विजय शंख लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


जैसे-जैसे चुनावी नतीजे आ रहे थे, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह बढ़ता जा रहा था। मुख्यालय के आसपास का इलाका पूरा भगवा नजर आ रहा था। यहां से आने-जाने वाले राहगीर भी भाजपा मुख्यालय की एक झलक देखने को आतुर दिखे। शाम तक कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग गेट के अंदर जाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन


भाजपा अपनी जीत को लेकर मानो आश्वस्त थी, ऐसे में मुख्यालय से लेकर प्रदेश कार्यालय में पहले से ही प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर से पटा था। जगह-जगह लाउड स्पीकर और स्क्रीन लगाई गई थी। पोस्टर में मोदी की राजनीति के सफर की झलकियां दिखाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के कटआउट की आरती उतारी, चढ़ाया दूध
बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से साइकिल चलाकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे रतन रंजन ने अपनी साइकिल पर मोदी का कटआउट लगाया है। वह मोदी की पहले आरती करते हैं। इसके बाद उन्हें दूध चढ़ाते हैं। यह देश हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने लगता है और मोदी की आरती उतारने लगाता है। उन्होंने बताया कि वह युवा अवस्था से भाजपा के समर्थक हैं। तीन माह पहले अपने घर से चले थे और आज चुनावी नतीजे आने पर यहां आए हैं। वहीं, इसी तरह शंखनाद करने के लिए मेरठ से संजय गोस्वामी भी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जब भी मोदी या योगी जीतते हैं तो वह जरूर मुख्यालय आते हैं।

ढोल की थाप पर झूमे कांग्रेसी
अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय में हर्ष का माहौल दिखा। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल की ताल पर झूमते नजर आए। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्यार-मोहब्बत की जीत है। इस खास मौके पर मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़े गए। यहां जश्न मनाते और मिठाई बांटते पार्टी के कार्यकर्ताओं से दिखाई दिए। रुझानों और नतीजों के बाद जश्न का माहौल और बढ़ता नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नतीजों पर नजर बनाए रखी। जैसे ही कांग्रेस की एक सीट की बढ़त मिलती वैसे ही कार्यकर्ता तालियां बजाने लगते हैं। रुझान के बाद तस्वीर जैसे-जैसे साफ हो रही थी, वैसे ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा बढ़ रहा था और लोग ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे थे।


आप दफ्तर में नहीं दिखी कोई तैयारी
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जहां भाजपा व कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से भी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। वहीं, यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय सूना पड़ा रहा है। यहां न जश्न की कोई तैयारी दिखी, न ही किसी तरह साज-सज्जा। चुनाव के रुझान आने से पहले भी जश्न फीका नजर आया। हर तरफ सन्नाटा छाया रहा। पार्टी मुख्यालय में नेता तो दूर कार्यकर्ताओं की भी चहलकदमी नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed