फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Part of the flyover made at Hero Honda Chowk fell on Wednesday morning in Gurugram

21 महीने में तीसरी बार गिरा हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर का हिस्सा, लगा जाम

Thu, 09 May 2019 10:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 09 May 2019 10:10 PM IST
सार

- 23 अप्रैल को भी जयपुर से दिल्ली की तरफ का हिस्सा गिरा था 
- फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, 200 करोड़ की लागत से बना है

विज्ञापन
Part of the flyover made at Hero Honda Chowk fell on Wednesday morning in Gurugram
फ्लाइओवर का हिस्सा टूटने के बाद लगा जाम

विस्तार

हीरो होंडा चौक पर 200 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा बुधवार सुबह को गिर गया। फ्लाईओवर निर्माण के 21 महीने में यह तीसरी घटना है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति अथवा वाहन को कोई क्षति नहीं हुई। घटना के कारण जयपुर से दिल्ली जाने वाली साइड को बंद कर रूट डायवर्ट कर दिया गया। इस कारण करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। करीब एक साल पहले भी फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया था, जिसकी मरम्मत करने के बाद इसे चालू  किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फ्लाईओवर की गुणवत्ता की जांच आईआईटी मुंबई के इंजीनियर से करवाई थी। वहीं, एनएचएआई ने बुधवार को भी मौके का मुआयना किया। एनएचएआई के परियोजना अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


हीरो होंडा चौक पर जाम से निजात दिलाने के लिए 26 अगस्त 2014 को फ्लाईओवर निर्माण किए जाने का कार्य शुरू किया गया था। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए इस फ्लाईओवर को 24 जुलाई 2017 को आम जनता के लिए शुरू किया गया। फ्लाईओवर शुरू होने के कुछ दिन बाद ही इसमें गड्ढा हो गया था। इसके बाद जयपुर से दिल्ली जाने वाली साइड का का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था। इस मामले की एनएचएआई ने जांच बैठाई थी।  
विज्ञापन


निर्माण सामग्री की जांच के लिए आईआईटी मुंबई के इंजीनियर की टीम ने दौरा कर निर्माण सामग्री के सैंपल लिए थे, इस संबंध में अभी जांच चल रही है। इतना ही नहीं, टूटे हिस्से की मरम्मत कर उस पर नजर रखी जा रही थी कि एक बार फिर जयपुर से दिल्ली जाने वाली साइड पर करीब 2 फुट का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस कारण सड़क के बीचोंबीच गड्ढा भी हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त फ्लाईओवर का हिस्सा टूटा उस वक्त फ्लाईओवर के नीचे व ऊपर से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने इंजीनियर की टीम को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। फिलहाल फ्लाईओवर को सुरक्षा के मद्देनजर उस पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 किमी लगा जाम
फ्लाईओवर को जयपुर से दिल्ली की तरफ बंद किए जाने से वाहनों का पहिया थम गया। बुधवार सुबह हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने वाहनों को सर्विस लेन के रास्ते फ्लाईओवर के नीचे से गुजारा। करीब दो घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाया।

पुलिस को दी शिकायत
फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता भी हरकत में आ गए हैं। अधिकार मंच (आरटीआई कार्यकर्ताओं का समूह) ने सेक्टर-37 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। मंच ने शिकायत में कहा कि ठेकेदार ने एनएचएआई के अधिकारियों से सांठगांठ कर फ्लाईओवर के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। 


फ्लाईओवर के एक हिस्से के टूटने की जानकारी मिलते ही मौके पर इंजीनियर की टीम को भेजा गया। इसकी जांच रिपोर्ट तलब की गई है। फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी को अब तक पूर्णतया प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में जो हिस्सा टूटा है वह पहले मरम्मत किए गए हिस्से के नजदीक है। उस हिस्से को कोई क्षति नहीं पहुंची है। - अशोक शर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed