फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament Security Breach Delhi Police reaches High Court to challenges trial court order on Neelam FIR copy

Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस पहुंची हाईकोर्ट, नीलम की FIR कॉपी पर ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती

Fri, 22 Dec 2023 11:31 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 11:31 AM IST
सार

संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी नीलम को एफआईआर की कॉपी देने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का रूख किया है। यूएपीए मामले में चार आरोपियों को 15 दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
Parliament Security Breach Delhi Police reaches High Court to challenges trial court order on Neelam FIR copy
आरोपी नीलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी नीलम को एफआईआर कॉपी देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आरोपी नीलम आजाद को एफआईआर की कॉपी देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।

विज्ञापन

आरोपी ललित झा की पुलिस रिमांड बढ़ी
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आज आरोपी ललित झा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ललित की पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया है। अब पांच जनवरी 2024 को सुनवाई होगी। बीते गुरुवार को संसद में हालिया सुरक्षा उल्लंघन को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज यूएपीए मामले में चार आरोपियों को 15 दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष दिल्ली पुलिस ने आरोपी सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम वर्मा और अमोल शिंदे की 15 दिन का रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे। यह गंभीर मामला है ऐसे में उनकी रिमांड अवधि बढ़ाना जरूरी है।

विज्ञापन

अन्य सह आरोपी ललित झा और महेश कुमावत को भी सात दिनों की पुलिस हिरासत रिमांड पर भेज दिया गया था। 2001 के संसद आतंकवादी हमले की बरसी पर एक बड़े सुरक्षा उल्लंघन में दो आरोपी सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा के कक्ष में कूद गए, जब शून्यकाल चल रहा था। दोनों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में की गई।

सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में दोनों पीली गैस छोड़ने वाले कनस्तरों को पकड़े नजर आ रहे हैं। वे नारे भी लगा रहे थे। अमोल शिंदे और नीलम देवी के रूप में पहचाने गए दो अन्य आरोपियों ने भी संसद परिसर के बाहर इसी तरह के कनस्तरों से रंगीन गैस का छिड़काव किया। वे कथित तौर पर चिल्ला रहे थे तानाशाही नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed