फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents dies with their daughter on road accident

एक्सीडेंट: मां-बाप के साथ ढाई साल की बच्ची की भी मौत

Wed, 04 Jun 2014 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 04 Jun 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
parents dies with their daughter on road accident

बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर डंपर और बाइक की टक्कर में दंपति व उनकी ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


दुर्घटना में उनका एक अन्य पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसे गुड़गांव के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं, ग्रामीणों ने विरोध में काफी देर तक सड़क जाम रखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे चूहड़पुर गांव के पास फरीदाबाद की ओर से आते तेज रफ्तार डंपर ने ओवर टेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक डंपर के नीचे आ गई और सवार दंपति और उनके दो मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ गए। पति- पत्नी ने हादसे के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, उनके दोनों घायल बच्चों को लोगों की मदद से सोहना के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि, पांच वर्षीय बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे गुड़गांव रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान सोहना के गांव टोलनी के चमन पुत्र सुल्तान (28), पत्नी पुष्पा (25) व ढ़ाई वर्षीय बेटी कनिका और पांच वर्षीय बेटे करण के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चमन अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल फरीदाबाद के गांव टीकरी खेड़ा जा रहा था। चमन अपने गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर ही निकला होगा कि हादसा हो गया। सोहना थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed