फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online complaint status in nursery admission

नर्सरी दाखिलाः अब घर बैठे जान सकेंगे शिकायत का स्टेटस

Thu, 30 Jan 2014 04:25 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
online complaint status in nursery admission

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की मनमानी से परेशान अभिभावकों को एक और बड़ी राहत देने का काम किया है।

विज्ञापन


अब अभिभावक अपनी शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन जान सकेंगे। निदेशालय ने इसके लिए दो तरह की सुविधा उपलब्ध कराई है। जो अभिभावक शिकायत करने पर यह जानना चाहते हैं कि उनकी शिकायत दर्ज हुई भी है या नहीं तो वह निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर पता लगा सकते हैं।

इसी तरह से उन्हें अपनी शिकायत का स्टेटस जानने के लिए भी सुविधा दी गई है। जहां वह यह जान सकते हैं कि उनकी शिकायत कहां तक पहुंची है और किसके पास पहुंची है। दोनों ही स्टेटस जानने के लिए शिकायतकर्ता को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद ही उन्हें स्टेटस का पता चल सकेगा।

बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर
बच्चे के दाखिले के लिए अब अभिभावकों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अफसरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे अपने दस्तावेज स्वयं सत्यापित करके जमा करा सकेंगे। निजी स्कूलों में जांच के समय उन्हें केवल मूल कागजात दिखाने होंगे। दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर स्कूल अंतिम समय में भी दाखिला रद्द कर सकता है।

अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (एक्ट) डॉक्टर मधु रानी तेवतिया ने इस संबंध में निजी स्कूल प्रमुखों को एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि स्कूलों को अभिभावकों के स्वयं सत्यापित दस्तावेजों को स्वीकार करना होगा। निदेशालय के अधिकारियों के अनुसार, यदि स्कूल दस्तावेजों को फर्जी और असत्यापित पाते हैं तो ऐसे बच्चे के दाखिले को रद्द कर सकते हैं।
विज्ञापन


एडमिशन नर्सरी डॉटकॉम के प्रमुख सुमित वोहरा ने कहा कि यह काफी सकारात्मक कदम है। अब तक अभिभावक असमंजस में थे। कुछ स्कूलों ने यह नहीं बताया था कि वह नोटरी से बने, राजपत्रित अधिकारी या एसडीएम में से किसके सत्यापित दस्तावेजों को स्वीकार करते हैं। इसकी वजह से उन्हें यह डर था कि गलत सत्यापित होने से कहीं दाखिला रद्द न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed