फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parcel reaches after a year from delhi to Surat

दिल्ली से सूरत एक साल में पहुंचा पार्सल

Tue, 24 Jun 2014 08:32 AM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
Parcel reaches after a year from delhi to Surat

पार्सल की डिलीवरी में देरी के मामले में उत्तरपूर्वी दिल्ली उपभोक्ता फोरम ने डीटीडीसी कूरियर कंपनी से 61 हजार रुपये हर्जाना शिकायतकर्ता को देने को कहा है।

विज्ञापन


कंपनी को सेवा में कोताही का जिम्मेदार मानते हुए फोरम ने 18 जून को यह फैसला सुनाया। फोरम के अध्यक्ष एनके गोयल ने कहा कि कूरियर कंपनी से ग्राहकों को त्वरित सेवा देने की उम्मीद की जाती है।
विज्ञापन


लेकिन कंपनी ने किताबों का पार्सल दिल्ली से सूरत पहुंचाने में एक साल से ज्यादा का समय लगा दिया। अगर पार्सल रिक्शे से भेजा जाता तो सूरत पहुंचने में 75 से 90 दिनों से ज्यादा समय नहीं लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन

32 हजार से ज्यादा की थी किताबें

Parcel reaches after a year from delhi to Surat

पेश मामले के अनुसार सिंडीकेट बुक्स ने 22 मई 2010 को इंजीनियरिंग की किताबों का एक पार्सल डीटीडीसी के पास बुक कराया था। पार्सल में एक लाख 32 हजार रुपये से ज्यादा की किताबें थीं।

यह पार्सल सूरत भेजा जाना था, लेकिन यह पार्सल गलती से पहले अहमदाबाद, फिर राजकोट और उसके बाद मद्रास भेज दिया गया। अंत में यह पार्सल 31 मई 2011 को सूरत पहुंचाया गया।

सिंडीकेट बुक्स ने पार्सल की डिलीवरी में देरी पर कूरियर कंपनी से 1.90 लाख रुपये हर्जाना दिलाने के लिए फोरम में शिकायत दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed