{"_id":"638481455f8a5207034ffebd","slug":"pandav-nagar-murder-poonams-third-husband-was-anjan-das","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूनम की पूरी कहानी: तीसरा पति था अंजन, पहला बिहार में छोड़ आ गया था दिल्ली, दूसरे की हुई थी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम की पूरी कहानी: तीसरा पति था अंजन, पहला बिहार में छोड़ आ गया था दिल्ली, दूसरे की हुई थी दर्दनाक मौत
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pandav Nagar Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मूलरूप से झारखंड निवासी पूनम देवी की पहली शादी 13 वर्ष की उम्र में आरा, बिहार निवासी सुखदेख तिवारी से शादी हुई थी। वह 14 वर्ष की थी तब उसकी पहले पति से एक बेटी हुई। इसके बाद उसका पति काम की तलाश में दिल्ली आ गया, मगर लौटकर नहीं गया।
2 of 5
Pandav Nagar Murder
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1997 में बेटी को साथ लेकर पति की तलाश में दिल्ली आ गई। यहां उसे सुखदेव नहीं मिला। इसके बाद वह त्रिलोकपुरी निवासी कल्लू से मिली और उसके साथ रहने लग गई। कल्लू से उसको एक बेटा दीपक और दो बेटियां पैदा हुईं। चार वर्ष की एक बेटी की छत से गिरकर मौत हो गई। कल्लू शराब पीता था और साथ ही कोई काम नहीं करता था।
3 of 5
हत्यारोपी मां और बेटे
- फोटो : अमर उजाला
पूनम जिस मकान में रहती थी उसी मकान में दूसरी मंजिल पर लिफ्ट मैकेनिक अंजन दास रहता था। कल्लू के कुछ नहीं करने के कारण उसकी मुलाकात अंजन से बढ़ती गई। लीवर फेल होने के कारण वर्ष 2016 में कल्लू की मौत हो गई। इसके बाद पूनम ने अंजन दास के साथ रहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हत्यारोपी बेटा दीपक
- फोटो : अमर उजाला
अंजनदास के पहले से हैं आठ बच्चे
अंजन दास ने पूनम से शादी से पहले अपने विवाह की बात छिपा ली। अंजन की पहली पत्नी बिहार में रहती है। इसके पहली पत्नी से सात बेटियां और एक बेटा है। इसके बाद अंजन ने काम करना बंद कर दिया। उसने पूनम की जूलरी चुराकर अपनी पत्नी को बिहार में भेजना शुरू कर दिया। इस बात पर पूनम व अंजन में झगड़ा होने लगा। दीपक की वर्ष 2018 में शादी हो गई। उसका तीन वर्ष का बेटा है। वह पास में ही कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ANI
आरोपियों ने मिटाए सबूत
आरोपी पूनम व दीपक ने अंजन की हत्या करने के बाद पूरे घर को फिनाइल से धो दिया था। फ्रीज को भी कई बार धोकर साफ कर दिया था। इन्होंने शव के टुकड़े करने के बाद पूरे घर में पेंट करा दिया था। इससे लोगों को लगा ही नहीं कि आरोपियों के घर में कुछ हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।