फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटे ने बेरहमी से की हत्या: अंजन को पहले पिलाई शराब और दीं नशे की गोलियां, बाद में कर दिए टुकड़े-टुकड़े

Mon, 28 Nov 2022 02:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 28 Nov 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
Son kills father along with mother in Delhis Pandav Nagar area
Pandav Nagar Murder - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में अंजन दास हत्याकांड ने हर किसी के दिल को दहला कर रख दिया है। मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने बेहरमी से उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। जांच में सामने आया है कि पत्नी पूनम व सौतेले बेटे दीपक ने अंजन दास को पहले शराब पिलाई। शराब में नशे की गोलियां मिला दी जब अंजन बेहोश हो गया तो आरोपियों ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। 

Son kills father along with mother in Delhis Pandav Nagar area
आरोपियों का घर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि इन्होंने अंजन पर चाकू से 10 से 12 हमले किए थे। इसके बाद शव को एक दिन घर में छोड़ दिया।। जब शव से पूरा खून निकल गया तो आरोपियों ने दरांती और चाकू से 10 टुकड़े किए। इसके बाद टुकड़ों को पॉलिथीन में पैक कर फ्रिज में रख दिया था। आरोपी अगले तीन-चार दिन तक टुकड़ों को फेंकते रहे।

Son kills father along with mother in Delhis Pandav Nagar area
आरोपियों का घर - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटे ने हत्या के बाद रात के समय शव के टुकड़े अलग-अलग इलाकों में सुनसान जगह पर फेंक दिए। उन्होंने बदबू छिपाने के लिए घर को पेंट कराया था। पुलिस ने अभी तक 10 से 12 टुकड़े बरामद कर लिए हैं, इसी के साथ जिस चाकू से अंजन की हत्या की गई वह भी पुलिस के हाथ लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Son kills father along with mother in Delhis Pandav Nagar area
दीपक के हाथ में शव के टुकड़े और पीछे मां - फोटो : अमर उजाला
इसस घटना से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में पिछले कुछ महीनों से एक लाश के अलग-अलग दिन टुकड़े बरामद हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज किया इस मामले को वर्कआउट करने के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया।
विज्ञापन
Son kills father along with mother in Delhis Pandav Nagar area
Pandav Nagar Murder - फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड का खुलासा आरके पुरम क्राइम ब्रांच के एसीपी उमेश की टीम ने किया है। उन्ही की टीम ने मृत अंजन दास की पत्नी पूनम और बेटे दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मां-बेटे को अंजन पर शक था कि उसका संबंध किसी दूसरे के साथ हैं और लगातार मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे मार डाला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed