फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   palwal police station gets national heritage status

राष्ट्रीय धरोहर घोषित हुआ एक प्राचीन थाना

Tue, 27 May 2014 05:50 PM IST
भगत सिंह डागर/अमर उजाला, पलवल
भगत सिंह डागर/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 27 May 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
palwal police station gets national heritage status

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के गवाह हथीन का पुलिस थाना राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया गया है। कस्बा हथीन के बीचोंबीच बने इस थाने का रखरखाव पुरातत्व विभाग करेगा। हथीन पुलिस स्टेशन के निर्माण की गाथा भी पुलिस के ढांचा गत निर्माण के समकालीन है।

विज्ञापन


पुलिस बल का गठन 1834 में सिंध (पाकिस्तान) के अंदर किया गया था। लेकिन मेवात के कस्बा तावडू का पुलिस स्टेशन 1831 में और हथीन पुलिस स्टेशन 1836 में बनाया गया। इन पुलिस स्टेशनों के निर्माण के दौरान यह हिस्सा पंजाब सूबे के जिला दिल्ली के अंदर था।
विज्ञापन


हथीन और तावडू पुलिस स्टेशनों को विभाग ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है। इनके रखरखाव और संवारने की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग को सौंप दी है। पुरातत्व विभाग भी जल्द ही इसे सजाने और संवारने का काम शुरू कर देगा। यह पुलिस स्टेशन चूना और पत्थर से बना हुआ है। करीब 24 इंच मोटाई की दीवारों वाले इस पुलिस स्टेशन के गेट पर ही हवालात बनी है। पहाड़ी पर बने पुलिस स्टेशन में छोटे-छोट छह कमरे बनाए हुए हैं। इन कमरों की छत लकड़ियों से बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1857 में स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी सैनिक इस पुलिस स्टेशन में ठहरते थे। बताया जाता है कि कैप्टन डूमंड ने जींद और पटियाला रियासत के सैनिकों के साथ इस स्टेशन में पड़ाव डाला था। देश की आजादी के लिए हसन खां मेवाती ने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया।

अंग्रेजी सरकार के खिलाफ किए गए विद्रोह को दबाने के लिए अंग्रेजों ने हथीन थाने को केन्द्र बनाया। अंग्रेजी सरकार के खिलाफ मेवाती वीरों ने 19 नवंबर माह में गांव रूपडाका में मोर्चा लगाया। मेवाती वीरों के मोर्चे को ध्वस्त करने के लिए अंग्रेजी सैनिकों ने 19 नवंबर 1857 को इसी पुलिस स्टेशन से कूच किया था।

इस दिन अंग्रेजी सेना ने निहत्थे ग्रामीणों को गोलियों से भून दिया। बताया जाता है कि गांव रूपडाका में 3600 मेवाती वीर शहीद हुए। देश के लिए कुर्बानी देने वालों का गवाह यह पुलिस स्टेशन पलवल जिला का सबसे पुराना है।


एसपी राकेश कुमार आर्य ने बताया हथीन पुलिस स्टेशन को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया गया है। विभाग की तरफ से इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। पुरातत्व विभाग जल्द ही इसे अपने कब्जे में लेगा। पुरातत्व विभाग इस पुलिस स्टेशन को हैरीटेज बिल्डिंग के तौर पर संवारेगा। कुछ दिनों बाद ही यह पुलिस स्टेशन पुरातत्व विभाग के निर्देशन में लोगों के आकर्षक का केन्द्र नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed