{"_id":"57f7b6474f1c1b4659270dd6","slug":"palwal-aligarh-shuttle-will-not-run-to-aligarh-till-october-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 अक्तूबर तक अलीगढ़ नहीं जाएगी पलवल अलीगढ़ शटल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 अक्तूबर तक अलीगढ़ नहीं जाएगी पलवल अलीगढ़ शटल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल से चलकर नई दिल्ली होते हुए अलीगढ़ जाने वाली शटल 64167 पलवल अलीगढ़ शटल 11 अक्तूबर तक अलीगढ़ नहीं जाएगी। अलीगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते इसे एक स्टेशन पहले महरावल स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं से ये ट्रेन 64168 अलीगढ़ पलवल शटल बनकर चलेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि अलीगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए 6 अक्तूबर से नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते 11 अक्तूबर तक कई गाड़ियों के रूटों में परिवर्तन किया गया है। कई गाड़ियां टुंडला, आगरा कैंट, पलवल, फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली की ओर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पलवल से सुबह 3.40 बजे अलीगढ़ के लिए चलने वाली 64167 शटल ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, खुर्जा होते हुए सुबह 9.36 बजे महरावल स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन को यहीं से शाम 4.49 बजे पलवल के लिए रवाना होगी। 11 सितंबर के बाद ट्रेन का परिचालन यथावत शुरू कर दिया जाएगा।