{"_id":"6689dcb50e3a923c610a11a3","slug":"pakistani-diplomat-s-cook-molested-woman-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पाकिस्तानी राजनयिक के कुक ने की महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पाकिस्तानी राजनयिक के कुक ने की महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 Jul 2024 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:39 AM IST
सार
छानबीन के बाद पुलिस ने 28 जून को पीड़िता के बयान पर आरोपी मिनहाज हुसैन के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : X: @DelhiPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के तिलक मार्ग एरिया में पाकिस्तानी राजनयिक के घर काम करने वाले कुक पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छानबीन के बाद पुलिस ने 28 जून को पीड़िता के बयान पर आरोपी मिनहाज हुसैन के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता राजनयिक के सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। आरोपी भी राजनयिक के यहां रहता था। महिला ने बताया कि फरवरी में भारत आने के बाद वह उससे लगातार अश्लील बातें करता था। छेड़छाड़ का भी प्रयास करता था। कई बार उसकी शिकायत करने का प्रयास किया गया, लेकिन कार्रवाई के बजाय उल्टा उस पर ही दबाव बनाकर नौकरी छोड़ने की बात की गई। अब बात जब हद से बढ़ी तो पीड़िता ने 28 जून को मामले की शिकायत दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी मिनहाज इसी साल फरवरी में पाकिस्तान से भारत आया था और राजनयिक के घर खाना बनाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी को वापस पाकिस्तान भेजा गया है।
विज्ञापन