{"_id":"5e40cc668ebc3ee5ae5a1fb8","slug":"pacemaker-implanted-in-dog-for-first-time-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में पहली बार हुई कुत्ते की सफल पेसमेकर प्रत्यारोपण सर्जरी, 'खुशी' को मिला नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में पहली बार हुई कुत्ते की सफल पेसमेकर प्रत्यारोपण सर्जरी, 'खुशी' को मिला नया जीवन
Mon, 10 Feb 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते की सफल पेसमेकर प्रत्यारोपण सर्जरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बार छोटे पशुओं के हृदय की पेसमेकर प्रत्यारोपण सर्जरी हुई है। पहली ही सर्जरी सफल होने से इसे पशुओं की चिकित्सा के क्षेत्र में एक अहम कदम माना जा रहा है। ग्रेटर कैलाश स्थित मैक्स वेट्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में यह सर्जरी हुई है।
साढ़े सात साल की खुशी (कुत्ते) के कॉकर स्पैनियल की सफल पेसमेकर सर्जरी की गई। पिछले महीने खुशी की तबियत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान पता चला कि उसके हृदय 20 बीट्स प्रति सेकेंड की दर से धड़क रहा है, जबकि सामान्य तौर पर उसका हृदय 60-120 बीट्स प्रति सेकेंड की दर से धड़कना चाहिए था।
छोटे जानवरों के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भानु देव शर्मा ने बताया कि खुशी पहले से ही बेहद सुस्त रहती थी। पिछले साल फरवरी में उसके एक कान का ऑपरेशन हुआ था, जिस कारण वह बेहद डर गई और उसके हृदय में ब्लॉक्स उत्पन्न हो गए। उसके हृदय का रक्त प्रवाह भी प्रभावित हो गया, लेकिन इस सर्जरी से उसे पुनर्जीवन मिला है।
विज्ञापन
सर्जरी से पहले डॉ. भानु देव शर्मा और डॉ. कुणाल देव शर्मा ने अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ इस मामले पर चर्चा की थी और पेसमेकर सर्जरी की योजना बनाई थी। भारत में किसी कुत्ते पर इससे पहले इस प्रकार की सर्जरी नहीं की गई। खुशी का ऑपरेशन 15 दिसंबर को किया गया था। इसकी सर्जरी में डेढ़ घंटे का समय लगा था। गुरुग्राम के रहने वाले खुशी के मलिक मनु सर्जरी से खासा प्रभावित हैं।