{"_id":"6ab92fc0915171b3c804678c","slug":"other-colleges-came-forward-to-protest-the-assault-on-the-teacher-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156859-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शिक्षक के साथ मारपीट के विरोध में दूसरे कॉलेज आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शिक्षक के साथ मारपीट के विरोध में दूसरे कॉलेज आए आगे
विज्ञापन
-विश्वविद्यालय प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डूसू चुनाव के दौरान मोती लाल नेहरू कॉलेज(ईवनिंग) में शिक्षकों के साथ मारपीट के मामले को लेकर गतिरोध थम नहीं रहा है। इस घटना के विरोध में अलग-अलग कॉलेज की स्टाफ एसोसिएशन सामने आ रही है। जीसस एंड मैरी कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन ने मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है।
एसोसिएशन ने कहा कि वह न्याय और जवाबदेही की लड़ाई में मजबूती से खड़ा है। शैक्षणिक परिसरों की सुरक्षा के लिए संस्थागत जवाबदेही और ठोस निवारक उपाय अत्यंत आवश्यक है। कॉलेज विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह करता है कि वह इस घटना के समाधान के लिए तत्काल और निर्णायक कदम उठाएं, प्रभावित सहकर्मी को हर संभव सहायता प्रदान करें और परिसर में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। इस घटना की दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने भी कड़ी निंदा की है।