फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Oscar winner hapur girl Sneh say no to police job for doing big in life

पुलिस की नौकरी नहीं, अब कुछ बड़ा करने का मन : स्नेह

Mon, 04 Mar 2019 10:38 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 04 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Oscar winner hapur girl Sneh say no to police job for doing big in life
Sneh - फोटो : bbc/abhishek madhukar
शार्ट फिल्म ‘पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली स्नेह ने कहा कि अब पुलिस की नौकरी नहीं, समाज के लिए कुछ बड़ा करना है। उन्हें बड़ी उपलब्धि मिली है तो अब उनका उद्देश्य भी बड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके गांव, जिले और पूरे देश का सम्मान है। इस सम्मान ने उन्हें यह सीख दी है कि अगर काठीखेड़ा के छोटे से गांव की दो महिलाएं इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं तो कोई भी महिला कटिबद्धता के साथ ऐसी ही ऊंचाईयों को छू सकती है।
विज्ञापन


उनकी उद्देश्य अब बड़ा हो गया है, अब वे इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आगे बढ़ेंगी। उन्होंने एक्शन इंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि माहवारी को लेकर महिलाओं की सोच बदली है। देश में 41 प्रतिशत महिलाएं सेनेटरी पैड का प्रयोग करती हैं, अब इस लक्ष्य को 100 प्रतिशत तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Oscar winner hapur girl Sneh say no to police job for doing big in life
suman
वर्षों से चल रही मुहिम को गति देने का समय : सुमन 
सुमन ने कहा कि संस्था एक्शन इंडिया व अन्य सामाजिक स्तर से लोगों को जागरूक करने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की वर्षों से चली आ रही मुहिम को इस उपलब्धि के बाद गति मिलेगी। समाज में व्याप्त भ्रांतियों के साथ क्षेत्र का विकास भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

वे अवार्ड मिलने के बाद भी उस संघर्ष को नहीं भूली हैं, जो उन्होंने इसके लिए या इससे पहले किया था। वे अभी भी सेलेब्रिटी नहीं हैं, लेकिन जो मुकाम उन्हें मिला है, उससे सामाजिक हितों में भुनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed