फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Organizing program to promote health, nutrition and self-reliance of adolescent girls

Delhi: किशोरियों के स्वास्थ्य-पोषण व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने को कार्यक्रम आयोजित, लड़कियों को किया जागरूक

Wed, 19 Mar 2025 07:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Mar 2025 07:10 PM IST
सार

एएफएलआई और आरकेएफ ने दिल्ली के भाटी माइंस, संजय कॉलोनी स्थित बारात घर में किशोरी शक्ति उत्सव का आयोजन किया।

विज्ञापन
Organizing program to promote health, nutrition and self-reliance of adolescent girls
किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किशोरी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। दिल्ली में एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सीएसआर के अंतर्गत और राज कुमारी फाउंडेशन द्वारा संचालित किशोरी शक्ति परियोजना के तहत दिल्ली, झारखंड और ओडिशा में 5000 किशोरियों को जागरूक करना है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता, एनीमिया तथा इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा, सीड साइकिल के माध्यम से हार्मोनल संतुलन को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की गई है।

विज्ञापन


एएफएलआई और आरकेएफ ने दिल्ली के भाटी माइंस, संजय कॉलोनी स्थित बारात घर में किशोरी शक्ति उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर एएफएलआई के सीईओ जुड गोम्स, एएफएलआई के वाइस प्रेसिडेंट ईरम किदवई और राज कुमारी फाउंडेशन के निदेशक डॉ. नवनीत आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस आयोजन में कुल 337 किशोरियों को किट वितरण की गई। इस पहल से लगभग 62% लड़कियों को सहायता मिली। जिनके माता-पिता एमएसएमई क्षेत्र में काम कर रहे हैं या उससे जुड़े हुए हैं। साथ ही कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माहवारी के बारे में बताया गया। एएफएलआई से मनीष एवं डेनिएला, तथा आरकेएफ से साक्षी अग्रवाल, सुप्रिया, मीनू, वैशाली और अंकुर ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, बीआईटी मेसरा, नोएडा कैंपस के छात्र स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed