फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Order ineffective, arbitrary time running school.

आदेश बेअसर, मनमाने टाइम पर चल रहे स्कूल

Tue, 30 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 30 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Order ineffective, arbitrary time running school.

जिले के प्राइवेट स्कूल लगातार प्रदेश सरकार के आदेशों की खिल्ली उड़ा रहे है। पहले दो दिन स्कूलों को बंद करने का आदेश और फिर सोमवार से स्कूलों का समय बदलने को लेकर जारी आदेश के बावजूद कोई असर नहीं दिखा। सोमवार को सभी निजी स्कूल अपने पुराने समय से ही खुले। बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को सोमवार से सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक खोलने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में चल रही शीतलहर को देखते हुए शिक्षा निदेशालय छात्रों को राहत देने का कदम उठा रहा है। अधिक शीत लहर की वजह से क्रिसमस से दो दिन पहले सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी।
विज्ञापन


छुट्टी घोषित होने के बावजूद निजी स्कूल सुबह अपने समय पर खुलते रहे। इसके खिलाफ शिक्षा विभाग ने भी कोई कदम नहीं उठाया। गुड़गांव में रविवार को तापमान 0.4 के लगभग पहुंच जाने के कारण शाम को शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को समय बदलने का आदेश दिया था। आदेश के बाद सभी सरकारी स्कूल सोमवार को सुबह दस बजे खुले, लेकिन निजी स्कूलों की बसें अपने समय पर सुबह सात बजे से ही छात्रों को लेने के लिए दौड़ने लगीं। बता दें कि सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रिंसिपल
कई निजी स्कूलों के प्रिंसिपल का कहना है कि शिक्षा निदेशालय द्वारा कोई लिखित आदेश नहीं आया है। अखबारों और टीवी के मार्फत स्कूल के समय बदलने की सूचना मिली है। इस बारे में शिक्षा विभाग से भी कोई सूचना नहीं मिली। रविवार को अचानक समय बदलने की वजह से सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को सूचना देना संभव नहीं है। इसलिए अचानक समय बदलना संभव नहीं है।

आदेश वेबसाइट पर डाला था
स्कूल के समय बदलने का आदेश शिक्षा निदेशालय ने अपनी वेबसाइट पर डाल दी थी। रविवार होने की वजह से छात्रों को इसकी सूचना नहीं मिल पाई। नतीजतन, सोमवार को छात्र अपने समय पर पहुंचे। सिविल लाइन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले संतोष का कहना है कि वह समय पर पहुंचा, लेकिन गेट बंद था। गेट पर कई छात्र पहुंच चुके थे, वहीं कुछ शिक्षक भी सुबह समय पर आ गए थे।


एक जनवरी से होगी छुट्टी
छुट्टी की वजह से भी प्राइवेट स्कूल समय बदलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। एक स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि एक जनवरी से स्कूल में छुट्टी होने वाली है। अब दो दिन के लिए स्कूल समय बदलने से शिक्षकों और छात्रों का भी शेड्यूल बिगड़ जाएगा। छात्रों को ठंड से बचाने के लिए स्कूल में माकूल बंदोबस्त है। बता दें कि सरकारी स्कूलों में एक से दस जनवरी और निजी स्कूलों में एक से 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed