फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   opposition attacks on kejriwal over kapil mishra allegation, bjp-congrss seeks resignation

कपिल के आरोपों के बाद विपक्ष के निशाने पर आए केजरीवाल, BJP ने मांगा इस्तीफा

Sun, 14 May 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 May 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
opposition attacks on kejriwal over kapil mishra allegation, bjp-congrss seeks resignation
केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया

मंत्री पद से हटाए जाने के बाद बागी हुआ आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने रविवार को केजरीवाल और आप पर कई गंभीर आरोप लगाए। मिश्रा के आरोपों पर आप ने पलटवार किया। लेकिन, केजरीवाल विपक्ष के निशाने पर आ गए। 

विज्ञापन


जहां बीजेपी ने केजरीवाल का इस्तीफा मांगा है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि कपिल मिश्रा के मंत्री पद जाने के बाद भी उनके तथ्यात्मक आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता। आप के खातों का विशेष ऑडिट होना चाहिए।     
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है आप सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। गैर कानूनी तरीके से विदेश से चंदा लेने की जांच प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत होना चाहिए। माकन ने मांग की है कि विदेश से आए पैसे के स्त्रोत तथा उसके पीछे की ताकतों की भी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
माकन ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि खालीस्तानी ताकतें आम आदमी पार्टी को पैसा दे रही है। पंजाब बॉर्डर पर है, वहां आप चुनाव लड़ी और विघटनकारी ताकते पैसा दे रही थीं। एक गम्भीर मुद्दा है जिसकी जांच होनी चाहिए।

बीजेपी ने केजरीवाल का मांगा इस्तीफा   

opposition attacks on kejriwal over kapil mishra allegation, bjp-congrss seeks resignation
मनोज तिवारी - फोटो : SELF

प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा ने कहा है कि अब उनके ही पूर्व मंत्री लगातार भ्रष्टाचार के आरोप सबूतों के साथ पेश कर रहे है, ऐसे में उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोपों का जांच जबतक पूरा नहीं हो जाती तबतक उन्हें पद छोड़कर किसी दूसरे को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।     
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि प्रजातंत्र केवल संख्या बल से ही नहीं चलता है बल्कि इसमें पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही की भावना भी आवश्यक है। केजरीवाल को विधानसभा में बहुमत हो सकता है किन्तु उसने भ्रष्टाचार, अराजकता और कुशासन के कारण उन्होंने जनता का विश्वास खो दिया है। सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। 

हम जानते हैं केजरीवाल नैतिक मूल्यों में विश्वास नहीं करते, इसीलिये भाजपा आम आदमी पार्टी से कहना चाहती है कि आप संख्या बल पर सत्ता में बने रहिये पर जब तक घोटालों की जांच चल रही है तब तक किसी अन्य नेता को वैकल्पिक मुख्यमंत्री बना दीजिए। अगर केजरीवाल निर्दोष साबित होते हैं तो वह सत्ता में वापस आ जायें अन्यथा न्यायालय का सामना करने के लिये तैयार रहें।       

शीला बोलीं-केजरीवाल की चुप्पी से शक पैदा होता है

opposition attacks on kejriwal over kapil mishra allegation, bjp-congrss seeks resignation
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

उधर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोप को लेकर कहा है कि अरविंद पर गंभीर आरोप हैं। उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए। उनकी चुप्पी से शक पैदा होता है।      

...तो मैं जाऊंगी सबूत लेकर सीबीआई: प्रीति मिश्रा       
पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा की पत्नी प्रीति मिश्रा ने कहा है कि कपिल मिश्रा की तबियत सोमवार तक सही नहीं रहती तो मैं खुद सीबीआई को सबूत सौंपने जाऊंगी। कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी को विदेशी कंपनी, फर्जी कंपनी और अनजान से चंदा मिलने और बैंक, चुनाव आयोग, आयकर विभाग और वेबसाइट पर किए गए चंदे के घपले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। साथ में कहा है कि सोमवार सुबह 11 बजे सीबीआई को सबूत सौंपने और एफआईआर दर्ज कराने सीबीआई मुख्यालय जाएंगे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed