फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity to apply for CTET till June 10

Delhi NCR News: सीटीईटी के लिए 10 जून तक आवेदन करने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
- सीटीईटी परीक्षा 6 सितंबर को 132 शहरों में आयोजित की जाएगी
विज्ञापन


- परीक्षार्थियों की संख्या बढऩे पर परीक्षा पांच सितंबर को भी आयोजित की जा सकती है

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट-सीटीईटी) के लिए आवेदन करने की खिड़की खोल दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरु हो गई है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जून तक किया जा सकता है। आवेदकों को आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान दोनों प्रक्रिया को 10 जून रात 11:59 मिनट तक पूरा करना होगा। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने पर परीक्षा पांच सितंबर को भी आयोजित की जा सकती है।

सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को केवल सीटीईटी https://ctet.nic.in व सीबीएसई वेबसाइट https://www.cbse.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 10 जून रात 11:59 तक किया जा सकता है। बोर्ड की सलाह है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना आवेदक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। परीक्षा का आयोजन 27 भाषाओं में 132 शहरों में होगा। परीक्षा के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों को पेपर-1 या पेपर-2 में से किसी एक के लिए 1000 रुपये जबकि दोनों पेपर देने के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी-एसटी व दिव्यांग वर्ग को किसी एक पेपर के लिए 500 रुपये जबकि दोनों पेपर के लिए 600 रुपये भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा के लिए विस्तृत सूचना बुलेटिन भी जारी कर दिया है। इसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता, मानदंड, परीक्षा शुल्क की जानकारी दी गई है। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आवेदकों को अपने फॉर्म में सुधार की सुविधा भी दी जाएगी। आवेदक 15 से 18 जून तक अपलोड किए गए विवरण में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से दो दिन पूर्व डाउनलोड किए जा सकेंगे। सीटीईटी परीक्षा परिणाम की घोषणा अक्तूबर 2026 के अंत तक जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पोर्टल पर परीक्षा शहर चुनने का कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा के लिए आवंटित शहर में परिवर्तन का अनुरोध किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीबीएसई ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा बुलेटिन ध्यानपूर्वक पढऩे की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed