फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Operation theater of Loknayak hospital may be closed

लोकनायक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर हो सकते हैं बंद 

Sun, 10 Nov 2019 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
Operation theater of Loknayak hospital may be closed
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media

दिल्ली के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज मौलाना आजाद के लोकनायक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर बंद हो सकते हैं। सर्जरी विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें सामान और स्टाफ नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


इसलिए उनके पास ओटी बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। अस्पताल प्रबंधन को बार बार कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा यह फैसला लिया गया है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने इसे सियासत तक बता दिया है। उनका कहना है कि इस मामले को महज राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवनिंदर लाल की ओर से आफिस आर्डर निकाला गया है। इसमें लिखा है कि  एक दिसंबर से ओटी बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अस्पताल प्रशासन से कई बार कहने के बाद भी ऑपरेशन थियेटर के लिए नए उपकरण नहीं खरीदे गए। ओटी में ऑपरेशन करना मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. लाल ने लिखा है कि लैप्रोस्कोपीक सेट, ऑपरेशन टेबल, मरीजों को स्थानांतरित करने के लिए ट्रॉली बेड, पोस्ट ऑपरेटिवआइसीयू बेड, ऑपरेशन थियेटर में सीलिंग लाइट, सी आर्म सहित कई उपकरणों का अभाव है।  लैप्रोस्कोपी से संबंधित उपकरण डेमो के रूप में लोन पर लेकर 18 महीने तक मरीजों की सर्जरी की गई है। 

आखिर इस तरह डॉक्टर कब तक सर्जरी करके काम चलाएंगे।  मौजूदा समय में दूरबीन से सर्जरी लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। अस्पताल में ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। इस तकनीक से सर्जरी करने पर मरीज जल्द स्वस्थ होकर घर चले जाते हैं।


फिलहाल मैं दिल्ली से बाहर हूं।लेकिन मुझे इसकी जानकारी मिली है। सोमवार को इसे लेकर विभागीय डॉक्टरों से बातचीत की जाएगी ताकि समस्या का हल निकाला जा सके।
- डॉ किशोर सिंह, चिकित्सा निदेशक, लोकनायक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed