{"_id":"58f4d5444f1c1b1b744716c6","slug":"open-heart-surgery-in-delhi-to-pull-out-tennis-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 वर्षीय बुजुर्ग की ओप हार्ट सर्जरी कर निकाला टेनिस के आकार का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 वर्षीय बुजुर्ग की ओप हार्ट सर्जरी कर निकाला टेनिस के आकार का ट्यूमर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपन हार्ट सर्जरी करके एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के हृदय में टेनिस के आकार का ट्यूमर निकाला गया। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। मरीज को हृदयाघात के बाद गंभीर स्थिति में अस्पताल के आपातकालीन विभाग में इलाज के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
कुतुब इंस्टीट्यूशनल क्षेत्र स्थित रॉकलैंड अस्पताल में दो सप्ताह पूर्व दिल्ली के 60 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज को आपात स्थिति में लाया गया था। चिकित्सकों को ईको करने के बाद पता लगा कि मरीज के हृदय में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है।
विज्ञापन
ट्यूमर की वजह से हृदय के एक तरफ का चैंबर पूरी तरह से भर गया था, जिसके चलते मरीज का दम घुटने लगता था। अस्पताल के डॉ. संजोग रवतानी ने बताया कि यदि ओपन हार्ट सर्जरी नहीं की जाती तो मरीज ट्यूमर के टिश्यू के टूटने एवं मस्तिष्क व अन्य अंगों में इसके फंसने की संभावना थी। लिहाजा मरीज के हार्ट को लंग मशीन से जोड़ा और फिर हृदय की सर्जरी की गई।
विज्ञापन