फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open gate of malwa express create trouble for passenger.

मालवा एक्सप्रेस के सामान कोच का गेट खुलने यात्री हुए परेशान

Sun, 08 Nov 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
Open gate of malwa express create trouble for passenger.

मालवा एक्सप्रेस का सामान कोच खुला होने के कारण गाड़ी को जगह-जगह रोक कर चलाना पड़ा जिससे ट्रेन लेट होती गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


आखिर में पलवल से आरपीएफ स्टाप को मथुरा तक उसकी सुरक्षा के लिए भेजा गया। मामला शनिवार की रात का है।  जम्मूतवी से इंदौर जाने वाली 12920 मालवा एक्सप्रेस शनिवार की रात 8:03 बजे दिल्ली की ओर से ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-तीन पर पहुंची।
विज्ञापन


जहां रेल कर्मचारियों को पता चला कि ट्रेन की सामान कोच का गेट ढीला होने के कारण अटक गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन यात्री उतरकर ट्रेन को चलाने के लिए शोर-शराबा करने लगे। ओल्ड स्टेशन पर करीब 17 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

यात्रियों के विरोध को देखते हुए गेट को ठीक किए बगैर ट्रेन बल्लभगढ़ के लिए रवाना कर दी गई। यहां भी गाड़ी को चार मिनट तक रोके रखा गया लेकिन यहां भी गेट बंद नहीं हो पाया।

बल्लभगढ़ ने इसकी सूचना पलवल को दी। पलवल आरपीएफ को मथुरा तक गाड़ी को लेकर जाना पड़ा। ट्रेन लेट होने के चलते यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed