फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   opd registration could be link to aadhar card

ओपीडी रजिस्ट्रेशन हो सकता है आधार से लिंक

Fri, 04 Mar 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Mar 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
opd registration could be link to aadhar card
आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों का ओपीडी पंजीकरण आधार से लिंक हो सकता है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंथन किया जा रहा है। इसका मकसद प्रदेश में चल रहे सरकारी अस्पताल की ऑनलाइन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इससे मरीजों को सभी ओपीडी कार्ड ले जाने से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके तहत गुड़गांव सिविल अस्पताल में मरीजों को ओपीडी रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्टर के पास आने वाले नंबर भी ऑनलाइन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी मरीजों को लाइन में लगकर नंबर लगाना पड़ता है। इसके बाद ओपीडी रजिस्ट्रेशन होता है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों को अपने साथ ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड नंबर लाना होगा। इसके लिए बायोमीट्रिक व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अंगूठे स्कैन होने के साथ ही मरीज की सभी जानकारी ऑटोमैटिक कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी। इसके बाद सभी ओपीडी रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा। भविष्य में हरियाणा के दूसरे जिले के सरकारी अस्पताल में जाने की सूरत में तुरंत सभी केस स्टडी मरीज के सामने होगा और इलाज में आसानी होगी।


हरियाणा में 95 फीसदी तक लोगों के आधार कार्ड बने हुए हैं। ऐसे में ओपीडी रजिस्ट्रेशन को आधार लिंक किया जा सकता है। इससे मरीजों को ही फायदा होगा। समय में बचत होगी। जिनका नहीं है, वो पुरानी व्यवस्था से करेंगे।- पीके महापात्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed