{"_id":"58d3f3734f1c1b96171a1693","slug":"opd-of-sir-ganga-ram-hospital-will-be-closed-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को सर गंगाराम अस्पताल में बंद रहेगी ओपीडी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को सर गंगाराम अस्पताल में बंद रहेगी ओपीडी सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
sir ganga ram hospital
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) की अपील पर सर गंगाराम अस्पताल प्रबंधन ने भी शुक्रवार को एक दिन के लिए ओपीडी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि अस्पताल की अन्य चिकित्सीय सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेंगी।
विज्ञापन
उधर, डीएमए की अपील पर दिल्ली के कई छोटे अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर भी ओपीडी सेवा बंद रख सकते हैं। सर गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की चिंताओं के साथ अस्पताल प्रबंधन भी है।
विज्ञापन
डीएमए की अपील पर शुक्रवार को ओपीडी सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों को और आपात सेवा में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। वहीं, डीएमए के राज्य सचिव डॉ. अश्विनी गोयल ने कहा कि सरकार को ड्यूटी के दौरान चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए अलग से कानून बनाना चाहिए, ताकि डॉक्टर निर्भीक होकर मरीजों का इलाज कर सकें।
विज्ञापन