{"_id":"676e00c81b3a82dbc90af883","slug":"only-4-27-percent-challans-settled-in-lok-adalats-amount-came-to-rs-18-82-crore-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : लोक अदालतों में निपटे सिर्फ 4.27 फीसदी चालान, रकम आई 18.82 करोड़ रुपये; अभी 6954181 मामले पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : लोक अदालतों में निपटे सिर्फ 4.27 फीसदी चालान, रकम आई 18.82 करोड़ रुपये; अभी 6954181 मामले पेंडिंग
Fri, 27 Dec 2024 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 06:50 AM IST
सार
मात्र 4.27 फीसदी चालानों से सरकार के खाते में 16826413 रुपये गए हैं। मौके पर होने वाले चालान व नोटिस चालान दोनों को मिलाकर देखे तो अभी 6954181 चालान पेंडिंग हैं। 14 दिसंबर को सभी जिला अदालतों में सबसे ज्यादा चालान रकम कड़कड़डूगा अदालत से मिली हैं।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी में विशेष तौर पर लगाई जा रही लोक अदालतों में 14 दिसंबर को सिर्फ 4.27 फीसदी वाहनाें के चालान ही जमा हुए हैं। मात्र 4.27 फीसदी चालानों से सरकार के खाते में 16826413 रुपये गए हैं। मौके पर होने वाले चालान व नोटिस चालान दोनों को मिलाकर देखे तो अभी 6954181 चालान पेंडिंग हैं। 14 दिसंबर को सभी जिला अदालतों में सबसे ज्यादा चालान रकम कड़कड़डूगा अदालत से मिली हैं। कड़कड़डूमा कोर्ट में जमा चालानों से 4120564 रुपये रकम मिली है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि पिछले साल 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में मौके पर हुए चालान 32.01 फीसदी बढ़े हैं। वर्ष 2023 में 1726510 के मुकाबले वर्ष 2024 में 25 दिसंबर तक कुल 2279243 चालान हुए हैं। इस तरह नोटिस चालान कम हुए हैं। वर्ष 2023 में 5653257 चालान किए गए है। वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में 25 दिसंबर तक ये संख्या 11.38 फीसदी कम होकर 5009820 रह गई।
विज्ञापन
मौके पर चालान
वर्ष कुल चालान पेंडिंग चालान
- 2022 1469986 1037665
- 2023 1726510 1414677
- 2024 2279243 2181727
नोटिस चालान-वर्ष कुल चालान पेंडिंग चालान
- 2022 5987727 5001813
- 2023 5653257 4943386
- 2024 5009820 4772454