फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online Thugs cheated people of rupees on pretext of earning from home In Noida

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती: व्हाट्सएप पर आया मैसेज, घर बैठे कमाई के दिखाए सपने, फिर ऐसे लाखों रुपये ठगे

Thu, 20 Jul 2023 10:36 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Jul 2023 10:36 PM IST
सार

ठगों ने यूट्यूब पर वीडियो लाइक, शेयर और रिव्यू करने का टास्क देकर झांसे में लेकर टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया। कुछ कमाई कराने के बाद लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Online Thugs cheated people of rupees on pretext of earning from home In Noida
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर बैठे लाखों की कमाई का झांसा देकर साइबर जालसाज ने ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन माइवुड्स निवासी चेतन प्रकाश त्यागी से 8.96 लाख रुपये ठग लिए। वहीं वर्क फ्रॉम होम के नाम पर सेक्टर-41 निवासी युवती विभा से 7.21 लाख की जालसाजी की गई। ठगों ने दोनों को यूट्यूब पर वीडियो लाइक, शेयर और रिव्यू करने का टास्क देकर झांसे में लेकर टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया। केस दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पीड़ित चेतन ने शिकायत की है कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें पार्ट टाइम जॉब के माध्यम से घर बैठे लाखों की कमाई करने कर बात लिखी थी। इसके बाद इस नंबर पर उसकी बात होने लगी। जालसाज ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। फिर हर दिन कुछ ई-कॉमर्स कंपनी के पेज और यूट्यूब चैनल के वीडियो पर रिव्यू और शेयर करने का टास्क दिया। इससे कुछ कमाई हुई। कुछ दिन बाद ठग ने प्रीमियम टास्क देकर 8.96 लाख रुपये निवेश कराए और चार गुना तक लाभ देने का झांसा दिया। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप से हटा दिया। इसी तरह विभा से भी ठगी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.99 लाख रुपये
नोएडा। साइबर जालसाज ने सेक्टर-27 निवासी निर्मल गुप्ता के क्रेडिट कार्ड से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पीड़ित निर्मल ने बताया कि जालसाज ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए, जबकि उन्होंने किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed