{"_id":"5d23dede8ebc3e6ca265f954","slug":"online-pubg-may-be-banned-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में ऑनलाइन पबजी पर लग सकता है प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में ऑनलाइन पबजी पर लग सकता है प्रतिबंध
Tue, 09 Jul 2019 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
PUBG
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के पबजी और फोरनाइट गेम्स को बैन करने की मांग के पत्र का सरकार ने जवाब दिया है। सरकार ने बच्चों के लिए हानिकारक साबित होने पर गेम्स पर भारत में प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
पम्मा के नेतृत्व में अभिभावकों ने 4 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद और अन्य मंत्रालयों को ज्ञापन भेजा था। इसमें पबजी और फोरनाइट जैसे गेम्स पर प्रतिबंध की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सरकार ने पत्र में कहा है कि बच्चों के लिए हानिकारक गेम्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए मंत्रालय कार्यरत है। इस मुद्दे पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पबजी पर बैन के लिए सोशल मीडिया सहित केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को लिखा गया है। वह इस संबंध में काम कर रहा है।