फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online classes will be conducted in Gautam Buddha Nagar district till 26th November

26 तक बंद रहेंगे स्कूल: प्री नर्सरी से बाहरवीं तक स्कूलों में छुट्टियां बढ़ीं, प्रशासन ने जारी किया नया आदेश

Mon, 25 Nov 2024 10:03 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Nov 2024 10:03 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी बोर्ड के प्री नर्सरी से बाहरवीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ा दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 26 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा।

विज्ञापन
Online classes will be conducted in Gautam Buddha Nagar district till 26th November
26 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में संचालित हो रहे सभी बोर्ड के प्री नर्सरी से बाहरवीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ा दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि 26 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा। किसी भी बोर्ड के स्कूल में चलने वाली 12वीं तक की कक्षाएं फिजिकली नहीं चलेंगी। सभी कक्षाएं 26 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी। पहले यह आदेश 25 नवंबर तक था। इसे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में जा रहा है। एक्यूआई 350 के आसपास बना हुआ है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए किसी भी बोर्ड से संबंधित स्कूल फिजिकली कक्षाएं नहीं चलाएंगे। जिसको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर सभी बोर्ड के प्री नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक स्कूल 26 नवंबर तक बंद रहेंगे। स्कूलों में फिजिकल मोड़ के बजाए ऑनलाइन मोड़ में क्लास संचालित होगी। हालांकि नोएडा में स्मॉग कम हो रहा है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed