फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   onion scam of delhi government came out in an rti

घोटाले में फंसी आप, 40 में बेच दी 16 रुपये की प्याज!

Sun, 20 Sep 2015 01:41 PM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
onion scam of delhi government came out in an rti

आम आदमी पार्टी की सरकार पर प्याज वितरण में घोटाले का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि जो प्याज 40 रुपये प्रति किलो की दर पर बिना नफा-नुकसान उठाए बेचने का दावा दिल्ली सरकार कर रही है, वह 16 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया है।

विज्ञापन


16 रुपये खरीदे गए प्याज को ही सरकार ने 40 रुपये प्रति किलो शुरू में बेचा। अब बाद में वही प्याज 30 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली सरकार को नेफेड के निदेशक ने कटघरे में खड़ा कर दिया है। प्याज घोटाले के बारे में जनता को आप सरकार स्पष्टीकरण दे।

विज्ञापन

आरटीआई में हुआ खुलासा

onion scam of delhi government came out in an rti

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 2637 मैट्रिक टन प्याज 17 मई से 17 जून 2015 के बीच 16 रुपये की औसत दर पर खरीदा और उसे 40 रुपये बाद में 30 रुपये प्रति किलो बेचा।

इसका खुलासा आरटीआई में हुआ। उन्होंने कहा कि यदि हम ओवर हेड मालभाड़ा और भंडारण की लागत को भी जोड़ दें तो प्याज की कीमत 21 रुपये प्रति किलो होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed