{"_id":"5d143f9d8ebc3e3ca568bbeb","slug":"one-thousand-e-vehicles-to-run-on-delhi-roads-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे एक हजार ई-वाहन: गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे एक हजार ई-वाहन: गहलोत
Thu, 27 Jun 2019 05:13 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Jun 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
कैलाश गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण को कम करने और पेट्रोल-डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील करने के लिए नया कदम उठाया है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दो दिवसीय अरबन मोबिलिटी लैब सॉल्यूशन वर्कशॉप का उद्घाटन किया।
साथ ही साल के अंत तक करीब 1000 इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़क पर उतारने के लिए पॉयलट प्रोजेक्ट की भी शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए देशभर की फाइनल माइल अरबन डिलीवरी (डोर स्टैप) करने वाली 30 से अधिक कंपनियों को चुना गया है।
वर्कशॉप का आयोजन दिल्ली सरकार के डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) और रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया गया। इस वर्कशॉप के लिए दिल्ली सरकार ने निजी एवं सरकारी अरबन लॉजिस्टिक, ई-कॉमर्स, ई-वाहन निर्माता कंपनियों की टीम का चयन किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में डोर स्टैप डिलीवरी करने वाली कंपनियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है ताकि इन कंपनियों की डिलीवरी वैन को भी इलेक्ट्रिक वाहनों में बदला जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इस साल के अंत तक दिल्ली में एक हजार इलेक्ट्रिक वाहन उतरा जाए। इन वाहनों का प्रयोग डोर स्टैप डिलीवरी देने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ अन्य एजेंसियां भी करेंगी।
इस मौके पर डीडीसी दिल्ली के उपाध्यक्ष जासमीन शाह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का नाम डिलीवरी इलेक्ट्रिक दिल्ली रखा गया है। इस प्रोजेक्ट पर डीडीसी और रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट काम करेगा।
इसका उद्देश्य दिल्ली को भारत में ई-वाहनों की राजधानी बनाना है। रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट की प्रोजेक्ट मैनेजर समिथा शैलेन्द्र के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट पर काम होगा।