{"_id":"3ea93b5e985a7ec35451d27b6f0ac5a0","slug":"one-surrender-in-kanawani-village-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनावनी कांड के एक आरोपी ने किया सरेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनावनी कांड के एक आरोपी ने किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 23 May 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के कनावनी में राहुल कसाना की मौत के मामले में एक आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देने के लिए सरेंडर करने का दिन बृहस्पतिवार का तय किया था, लेकिन वह बुधवार को ही अदालत में पेश हो गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कनावनी कांड में अब तक पांच लोग जेल जा चुके हैं। जिसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
अब इस प्रकरण में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष रह गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस को बाकी आरोपियों के भी अदालत में सरेंडर करने की आस है। क्योंकि पुलिस कुर्की करने की कार्रवाई धारा-83 का आदेश अदालत से लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कनावनी कांड के आरोपी मनीष पुत्र मुकेश ने अदालत में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी के प्रयास शुरू किए लेकिन पुलिस को पता चला कि वह बृहस्पतिवार की सुबह अदालत में पेश होने के लिए आएगा।
विज्ञापन
लेकिन वह बुधवार को ही अदालत में हाजिर हो गया। मनीष की कनावनी गांव में परचून की दुकान है और साथ ही साथ वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करता है।
कनावनी गांव में डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनी में उसने कई लोगों को प्लॉट बेचे हैं।