{"_id":"62cb53831c46e707ba3c3228","slug":"one-percent-female-applicants-got-auto-registration-done-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ई-ऑटो के लिए महिला चालकों ने दिखाई कम रुचि, एक फीसदी ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ई-ऑटो के लिए महिला चालकों ने दिखाई कम रुचि, एक फीसदी ने कराया पंजीकरण
Mon, 11 Jul 2022 04:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:25 AM IST
सार
2855 पुरुषों में से भी 10 फीसदी से कम जबकि महज एक फीसदी महिला आवेदकों ने आशय पत्र मिलने के बाद पंजीकरण करवाया। ई-ऑटो के लिए कम रुचि के लिए आवेदकों ने लंबी कागजी कार्रवाई और उच्च ब्याज दर को कारण बताया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद 743 में से महज 14 महिला आवेदकों (एक फीसदी) ने ऑटो का पंजीकरण करवाया है। 2855 पुरुषों में से भी 10 फीसदी से कम जबकि महज एक फीसदी महिला आवेदकों ने आशय पत्र मिलने के बाद पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
ई-ऑटो के लिए कम रुचि के लिए आवेदकों ने लंबी कागजी कार्रवाई और उच्च ब्याज दर को कारण बताया है। दिल्ली सरकार ने 2,855 पुरुष और 743 महिला आवेदकों सहित 4,261 लोगों को आशय पत्र (एलओआई) जारी किया था।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने पिछले साल अक्तूबर में 4,261 ई-ऑटो के पंजीकरण की योजना शुरू की थी। इनमें से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया जबकि शेष पुरुष आवेदकों के लिए था। यूनियन चालक शक्ति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार को इसके लिए ठीक तरह से तैयारी के बाद ही योजना की शुरुआत करनी चाहिए थी।
विज्ञापन