{"_id":"5d8c53a68ebc3e016b6afa9b","slug":"one-more-woman-journalist-robbed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक और महिला पत्रकार से दिन दहाड़े लूट, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक और महिला पत्रकार से दिन दहाड़े लूट, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे
Thu, 26 Sep 2019 12:12 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए लुटेरे
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक और महिला पत्रकार से लूट का मामला सामने आया है। घटना ओखला की है जहां एक महिला से दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बाइक से आए लुटेरों ने महिला से मोबाइल छीन लिया। यह सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो फुटेज में लुटेरे महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित महिला Jk 24X7 न्यूज में पत्रकार हैं।
वहीं इससे पहले महिला पत्रकार जॉयमाला के साथ हुई लूटपाट के मामले में पुलिस को बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा है। चितरंजन पार्क थाना पुलिस घटनास्थल से विभिन्न कॉलोनियों की ओर जाने वाले रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ महिला पत्रकार के साथ लूटपाट मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। चितरंजन पार्क थानाध्यक्ष एके सिंह को नोटिस दिया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली पत्रकार संघ ने पुलिस आयुक्त को बुधवार को पत्र लिखकर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। चितरंजन पार्क थाना समेत स्पेशल स्टाफ की 15 पुलिस टीमें संदिग्धों को वेरिफाई कर रही हैं। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी जांच पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस टीमों ने बहुत सारे कमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। कुछ सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद तो हुए हैं मगर हेलमेट पहने होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट नहीं आई है।
दक्षिण जिला डीसीपी ने चितरंजन पार्क थाने में तैनात एएसआई अशोक, सिपाही सीताराम और सुखवीर को निलंबित कर लाइन में भेज दिया गया है। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी घटनास्थल के समय अपनी बीट में नहीं थे। पत्रकार संघ ने स्पेशल पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
#WATCH Delhi: Two bike-borne snatchers snatch mobile phone of a woman journalist in Okhla area. (Source: CCTV footage) (23.09.2019) pic.twitter.com/TC8PAtC7kt
— ANI (@ANI) September 26, 2019