{"_id":"9c24315365ec08a647b5c2377d6de5a5","slug":"one-killed-in-factory-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में धमाके से एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में धमाके से एक की मौत
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकनपुर में नए बारातघर के पास अवैध रूप से चल रही एसी गैस रिफिलिंग फैक्ट्री में शनिवार रात 9.45 पर सिलेंडर फटने से हुए धमाकों में एक श्रमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
धमाकों में पूरा मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से दूसरा श्रमिक जख्मी हो गया। आसपास के मकानों में भी दरारें आई हैं। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मकनपुर स्थित नए बारातघर के पास मूलचंद प्रजापति का घेर है। उन्होंने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को कुछ समय पहले किराए पर दिया था।
घेर में बने दो कमरों में एसी कंप्रेशर में गैस भरने का काम होता था। साथ ही मच्छर मारने के स्प्रे भी भरे जाते थे। शनिवार को फैक्ट्री में छह लोग काम कर रहे थे। अचानक एक कमरे में रखे एलपीजी सिलेंडर में धमाका हुआ। धमाका सुनते ही दूसरे कमरे में बैठे चार लोग भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद दो और सिलेंडर धमाके के साथ फट गए, जिसमें फैक्ट्री में काम कर रहे दो लोग बुरी तरह झुलस गए। साथ ही सभी दीवारें ढहने से मलबे में फंस गए। आसपास के लोगों ने दमकल और पुलिस को मामले की सूचना दी।
ब्रांडेड कंपनी के मिले स्प्रे
दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझानी शुरू की। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जब तक दोनों को मलबे से बाहर निकाला तब तक एक की मौके हो चुकी थी। झुलसे दूसरे श्रमिक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। एफएसओ अक्षय रंजन शुक्ला ने बताया कि फैक्ट्री मालिक का पता नहीं चला है। जानकारी जुटाई जा रही है। फैक्ट्री में एक ब्रांडेड कंपनी के मच्छर मारने की दवा के खाली स्प्रे मिले हैं। संभवतः ये अवैध रूप से इन्हें रिफिल कर बेचते होंगे।
घर-घर में चलता है मौत का खेल
इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन भले ही कार्रवाई की बात कह रहा हो मगर मकनपुर के ज्यादातर मकानों में इसी प्रकार का मौत का धंधा चलता है। यहां एलपीजी सिलेंडरों से एसी, फ्रीज और अन्य चीजों में गैस भरने का काम धड़ल्ले से हो रहा है। मकान मालिक घेर को किराए परदेते हैं। जिसके बाद इसमें अवैध काम किया जाता है। सीओ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।