फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One hundred seventy nine business premises including a bank sealed in Delhi

दिल्ली में सीलिंग की कार्रवाई, एक बैंक समेत 179 व्यावसायिक परिसर सील

Sat, 20 Jan 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
One hundred seventy nine business premises including a bank sealed in Delhi
दुकान सील करते हुए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति के निर्देश पर देश की राजधानी में व्यापक स्तर पर दुकानों और अन्य परिसर को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते सीलिंग को लेकर दिल्ली में हालात बिगड़ने की संभावना पैदा हो गई है। 
विज्ञापन


दरअसल समिति के आदेश पर दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सीलिंग अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने एक निजी बैंक समेत 179 दुकानें एवं व्यवसायिक परिसर सील किए। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने तीन जोन में 103 दुकानें सील कीं, जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पांच जोन में 76 दुकानों पर सीलिंग की गाज गिराई। 
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दक्षिण जोन के साकेत, मध्य जोन के सुंदर नगर और पश्चिम जोन के राजौरी गार्डन में सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। दक्षिण जोन में साकेत के एच ब्लाक में डीडीए फ्लैट के 48 गैरेज सील किए, इनका इस्तेमाल व्यावसायिक कार्य के लिए किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मध्य जोन में सुंदर नगर में 21 दुकानों का प्रथम और ऊपर के तल दुरुपयोग के कारण सील कर दिए गए। इन स्थानों का इस्तेमाल व्यवसायिक कार्य के लिए किया जा रहा था। जबकि राजौरी गार्डन के जे-दो ब्लाक में बीके दत्त मार्केट और निवास स्थानीय शॉपिंग सेंटर में 34 प्रतिष्ठानों को मास्टर प्लान के दुरुपयोग के कारण सील किया गया। 

One hundred seventy nine business premises including a bank sealed in Delhi
सीलिंग का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
इनमें एचडीएफसी बैंक, दो स्पा, 23 रेस्तरां और अन्य शामिल हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सिटी सदर पहाड़गंज जोन में न्यू कुतुब रोड में 21 दुकानें सील कीं, जबकि ओल्ड लाजपत राय मार्केट में 10 दुकानों को सील किया गया। 

करोल बाग जोन में न्यू राजेंद्र नगर स्थित शंकर रोड मार्केट, देशबंधु गुप्ता रोड व पहाड़गंज में 11 व्यवसायिक परिसरों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। रोहिणी जोन के पश्चिम विहार और सुंदर विहार में चार दुकानें सील कीं गईं। 

केशवपुरम जोन के मौर्य एन्क्लेव, मॉडल टाउन समेत चार जगह 27 दुकानें सील कीं। सिविल लाइन जोन के तिमारपुर में तीन दुकानों पर सीलिंग की गाज गिरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed